Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका जा रहे AIR INDIA के विमान को लौटना पड़ा मुंबई, सामने आई यह बड़ी वजह

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को आवश्यक निरीक्षण के लिए सेवा से हटा दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Ashib Khan

Oct 22, 2025

Air India के विमान में आई तकनीकी खराबी (Photo-IANS)

मुंबई से अमेरिका के नेवार्क जा रही एयर इंडिया के विमान AI191 को तकनीकी खराबी के चलते वापस लौटना पड़ा। विमान मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गया। विमान ने रात करीब 1.15 बजे उड़ान भरी थी, लेकिन तीन घंटे हवा में रहने के बाद वापस मुंबई में लैंड करना पड़ा। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि विमान में क्या खराबी थी?

उड़ाने की रद्द

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए कहा कि मुंबई में सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान को आवश्यक निरीक्षण के लिए सेवा से हटा दिया गया। इस घटना के बाद दोनों आउटबाउंड उड़ान, AI191 और संबंधित इनबाउंड उड़ान AI144 रद्द कर दी गईं।

यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था

Air India ने कहा कि यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए कदम उठाए गए हैं। मुंबई में फंसे यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की गई है। साथ ही वैकल्पिक उड़ानों में उनकी बुकिंग की गई है। एयरलाइन ने बताया कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए एयर इंडिया और अन्य एयरलाइनों की सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं।

नेवार्क में भी यात्रियों की दी जानकारी

एयरलाइन ने आगे कहा कि नेवार्क से रवाना होने वाली रद्द हुई AI144 उड़ान के यात्रियों को भी व्यवधान के बारे में सूचित कर दिया गया है और उन्हें यथाशीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था के साथ सहायता प्रदान की जा रही है।

पहले भी आ चुके है ऐसे मामले

बता दें कि एयर इंडिया के विमान में खराबी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके है। पिछले दिनों 17 अक्टूबर को हांगकांग से दिल्ली आ रहे विमान में दिक्कत आ गई।  विमान AI315 के उड़ान से पहले उसमें एक पुर्जे को रिसेट किया गया था।