बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की 243 विधानसभा सीट के लिए इस बार दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर को होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी। राज्य में कुल वोटर 7.43 करोड़ हैं, जिनमें पुरुषों की संख्या 3.92 करोड़ ओर महिलाओं की 3.5 करोड़ है। 2020 के विधानसभा चुनाव में NDA ने कुल 125 सीटें जीती थीं और सरकार बनाई थी। चुनाव में BJP को 74, जदयू को 43 सीटें मिली थीं। जबकि RJD महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई थीं। इनमें RJD को 75, कांग्रेस को 19, CPI(ML) को 12 सीटें मिली थीं।
1
2
3
4
5
बड़ी खबरें
View AllPatrika Special