Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार चुनाव: PM मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम का शेड्यूल जारी, यहां से करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां की शुरुआत

Bihar Elections: उम्मीदवारों के साथ ही वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे।

2 min read
Google source verification
PM Modi Amit Shah

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Photo-ANI)

Bihar Elections: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवारों के साथ वरिष्ठ नेता प्रचार में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीए के लिए स्टार प्रचारक बनकर मैदान में उतर रहे हैं। दोनों नेता ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे और एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे।

पीएम मोदी का शेड्यूल जारी, 24 अक्टूबर से अभियान शुरू

प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी कार्यक्रम फाइनल हो गया है। वे सबसे पहले 24 अक्टूबर को समस्तीपुर पहुंचेंगे। यहां कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित कर अभियान की शुरुआत करेंगे। उसी दिन समस्तीपुर और बेगूसराय में विशाल जनसभाएं करेंगे। 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में रैलियां होंगी। इसके बाद 2, 3, 6 और 7 नवंबर को भी कार्यक्रम निर्धारित हैं। पीएम मोदी की रैलियां एनडीए के लिए जोश भरेंगी।

अमिथ शाह 23 अक्टूबर से प्रचार में उतरेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 अक्टूबर को बिहार आएंगे। 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में सार्वजनिक रैलियां संबोधित करेंगे। 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में जनसभाएं होंगी। शाह एनडीए की एकजुटता पर फोकस करेंगे और विपक्ष पर हमलावर रहेंगे। दोनों नेता एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में अपील करेंगे।

दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को नतीजे

बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहला चरण 6 नवंबर और दूसरा 11 नवंबर को वोटिंग होगी। 14 नवंबर को मतगणना। कुल 243 सीटों पर मुकाबला। एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो चुकी है। भाजपा, जदयू, लोजपा और हम सहित सहयोगी दलों के बीच फॉर्मूला तय।

इंडिया गठबंधन में खींचतान, सीट बंटवारा अटका

विपक्षी इंडिया महागठबंधन में कलह जारी है। सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा नहीं हो पाया। कई सीटों पर कांग्रेस, राजद, वाम दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए। इससे गठबंधन की एकता पर सवाल। एनडीए इसे मुद्दा बनाकर प्रचार कर रहा है।

एनडीए की रणनीति, विकास और एकता पर जोर

एनडीए विकास, बिहार की प्रगति और मोदी की गारंटी पर फोकस कर रहा है। मोदी-शाह की रैलियां ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पहुंच बनाएंगी। विपक्ष जातीय समीकरण साधने में जुटा है, लेकिन आंतरिक कलह कमजोर पड़ रही है। चुनाव में मुकाबला रोचक होगा।