Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट; इन पांच राज्यों में भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग पर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

2 min read
Google source verification
Weather Update

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Photo-@x Indiametdept))

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को ताजा अपडेट जारी है। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच से छह दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश होने वाली है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। तमिलनाडु तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम भाग पर एक स्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर पर अवदाब बना हुआ है। दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 22-24 के दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 से.मी.) और तमिलनाडु, रायलसीमा और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में 22 अक्टूबर, 2025 को अत्यंत भारी वर्षा (221 से.मी.) होने की संभावना है।

दक्षिण भारत: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, 22 से 24 और 26 से 28 के दौरान तमिलनाडु में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा/गरज के साथ बौछारें हो सकती है। 22 से 24 तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल एवं माहे, 22 से 25 तक तटीय कर्नाटक और तेलंगाना, 24 को उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 22 से 28 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा, 22 को केरल और माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 22 और 23 को तटीय कर्नाटक, 23 अक्टूबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम और रायलसीमा में अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 दिनों के दौरान इस क्षेत्र में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

पूर्व और मध्य भारत: इन राज्यों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश

23-27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) की संभावना है। 22-26 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में और अगले 5 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बिजली कड़कने की संभावना है। 22 और 23 अक्टूबर को ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पश्चिम भारत: गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश

पश्चिम भारत की बात करें तो गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 23 अक्टूबर को कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र में बिजली कड़कने के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

उत्तर भारत: न्यूनतम तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है। उत्तर भारत में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि कुछ जगह हल्के बादल छाए रह सकते है।