5 अगस्त 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

भूपेंद्र सिंह मध्यप्रदेश के वर्तमान में केबिनेट मंत्री है। जो गृह व परिवहन विभाग संभाल रहे है। भूपेन्द्र सिंह का जन्म 20 मई 1960 को सागर जिले के ग्राम बामोरा में हुआ था। एलएलबी तक शिक्षित भूपेन्द्र सिंह का व्यवसाय कृषि है तथा राजनीति में आपकी विशेष अभिरूचि है।1982 में सागर विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तथा सन1985 में सागर विश्वविद्यालय की संसद के सदस्य चुने गए। भूपेंद्र सिंह सन1985-91 के दौरान कृषि उपज मंडी सागर के उपाध्यक्ष रहे। श्री सिंह सन 1985-90 में भारतीय जनता युवा मोर्चा, सागर के जिलाध्यक्ष और 1990 में वितरण संस्था, सागर के संचालक भी रहे। श्री भूपेन्द्र सिंह सन1991-93 में नगर सुधार न्यास, सागर के अध्यक्ष रहे। 1993 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। 1993 में दसवीं विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।1997 से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति के सदस्य भी रहे। दिसम्बर 2013 में सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। उन्हें 21 दिसम्बर 2013 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रीमंडल में केबिनेट मंत्री के रूप में शामिल किया गया। मध्यप्रदेश के राज्यपाल ने 21 दिसंबर 2013 को मध्यप्रदेश के केबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई। वह मध्य प्रदेश के सागर लोकसभा क्षेत्र से 15 वीं लोकसभा के लिए चुने जा चुके है। भूपेन्द्र सिंह 2009 में सागर से लोकसभा सदस्य चुने गए। सागर जिले सहित मध्यप्रदेश में उनका राजनीतिक कद काफी बड़ा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कक्षामित्र होने के कारण उनकी अलग पहचान है। आप उज्जैन और विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री भी है। भोपाल में भूपेंद्र सिंह से बी-१७ चार इमली बंगले पर मुलाकात की जा सकती है। जबकि सागर सहित अन्य जगहों पर भी उनके कार्यालय है।   केबिनेट मंत्री विभाग: गृह और परिवहन विभाग मध्यप्रदेश कार्यभार ग्रहण: 21 दिसंबर 2013विधानसभा सदस्य: 21 दिसंबर 2013 विधानसभा क्षेत्र: खुरई लोकसभा सदस्य: 2009-2013जन्म: 20 मई 1960 उम्र:57 जन्म स्थल: बामोर ग्राम जिला सागर शिक्षा: बेचलर ऑफ लॉविवि: सागर विश्वविद्यालयव्यवसाय:राजनेताराजनीतिक दल: भारतीय जनता पार्टीवेबसाइट: http://bhupendrasingh.in

UP Politics: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- उनकी विचारधारा में विदेशी प्रभाव है

फर्रुखाबाद

UP

India-Pak Tension: भारत-पकिस्तान युद्ध के बीच दो धुर विरोधियों के मिले सुर, कहा- पाकिस्तान का हो समूल विनाश  

लखनऊ

India
Play video

लखनऊ


Milkipur By-Election 2025: चन्द्रभानु के नॉमिनेशन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, 7 मंत्री हुए नामांकन में शामिल  

अयोध्या

Milkipur

अयोध्या


कल्याण सिंह ने राम मंदिर के लिए कुर्सी छोड़ी…भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने कही बड़ी बात 

लखनऊ

Kalyan Singh
Play video

लखनऊ