30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मथुरा, May 30, 2026

‘जल्दी से बचाओ, मेरे पापा का हाथ तोड़ दिया’, पत्नी को भी सुरक्षाकर्मियों ने पीटा, रहम की भीख मांगने पर भी नहीं पसीजा दिल

Devotee Brutally Beaten By Guard: सुरक्षाकर्मियों ने एक श्रद्धालु को जमकर पीटा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए पूरा मामला क्या है?

chaos at barsana ropeway in vrindavan security personnel allegedly assaulted devotee who come for darshan

दर्शन के लिए आए श्रद्धालु के साथ सुरक्षाकर्मियों की कथित मारपीट (फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब)

Devotee Brutally Beaten By Guard:मथुरा के बरसाना स्थित प्रसिद्ध राधारानी मंदिर रोपवे पर श्रद्धालु और निजी सुरक्षाकर्मियों के बीच हुए विवाद का मामला चर्चा में है। आरोप है कि रोपवे पर तैनात निजी सुरक्षा गार्डों ने एक श्रद्धालु के साथ मारपीट की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पूरे मामले को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

परिवार के सामने हुई मारपीट

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति अपने परिवार के साथ राधारानी के दर्शन करने बरसाना आया था। रोपवे स्टेशन पर किसी बात को लेकर उसकी निजी सुरक्षा गार्ड से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद कई सुरक्षाकर्मी एकजुट हो गए और श्रद्धालु के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

बेटी और पत्नी लगाती रहीं गुहार, नहीं पसीजा गार्डों का दिल

घटना के दौरान श्रद्धालु की पत्नी और छोटी बेटी लगातार सुरक्षाकर्मियों से मारपीट बंद करने की गुहार लगाती रहीं। दोनों ने हाथ जोड़कर अनुरोध किया कि उनके परिवार के सदस्य को न पीटा जाए, लेकिन आरोप है कि गार्डों ने उनकी एक नहीं सुनी।

मासूम बेटी के सामने हुआ हंगामा

मारपीट की इस घटना से परिवार बुरी तरह सहम गया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि बेटी अपने पिता को बचाने की कोशिश करती रही, लेकिन विवाद लगातार बढ़ता गया।

वीडियो बनाने वाले व्यक्ति से भी हुई अभद्रता

बताया जा रहा है कि जब एक व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू किया तो सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ भी अभद्र व्यवहार किया। इससे मौके पर मौजूद अन्य श्रद्धालुओं में भी नाराजगी देखने को मिली।

श्रद्धालु के हाथ में आई चोट

मारपीट के दौरान पीड़ित श्रद्धालु को चोटें भी आईं। बताया जा रहा है कि उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस की मौजूदगी में मामला आगे बढ़ने से रोका गया।

टिकट को लेकर शुरू हुआ था विवाद

बरसाना थाना प्रभारीअश्वनी कुमार के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद रोपवे टिकट को लेकर शुरू हुआ था। बताया गया कि एक टिकट बच्चे द्वारा फाड़ दिए जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

अभी तक दर्ज नहीं हुई कोई लिखित शिकायत

पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो की भी जांच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज टीम नहीं करती है।

रोपवे प्रबंधन पर भी उठे सवाल

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रोपवे एजेंसी का प्रबंधन पहले भी कई बार विवादों में रहा है। उनका कहना है कि भीड़ बढ़ने पर व्यवस्था संभालने के बजाय सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के साथ सख्ती और अभद्रता करते हैं।

भीड़ प्रबंधन को लेकर सवाल

घटना के बाद रोपवे पर सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर आने वाले भक्तों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें