30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बैंगलोर, May 30, 2026

डीके शिवकुमार चुने गए कांग्रेस विधायक दल के नेता, बनेंगे कर्नाटक के अगले सीएम, 3 जून को शपथ

New CM Of Karnataka: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल ने डीके शिवकुमार को नेता चुन लिया है। वह 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है।

Karnataka New Chief Minister

डीके शिवकुमार(फोटो-ANI)

Karnataka New Chief Minister: कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला। लंबे समय से चल रही अटकलों के बीच आखिरकार कांग्रेस विधायक दल ने डीके शिवकुमार को अपना नेता चुन लिया। इसके साथ ही अब साफ हो गया है कि राज्य की कमान अब उनके हाथों में आने वाली है। डीके शिवकुमार 3 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कांग्रेस के भीतर पिछले कई दिनों से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लगातार बैठकों और मंथन का दौर चल रहा था, जिसके बाद अब तस्वीर स्पष्ट होती नजर आ रही है।

कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई


शनिवार को बेंगलुरु स्थित विधान सभा में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला, कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत कई वरिष्ठ विधायक और नेता बैठक में शामिल हुए। इससे पहले डीके शिवकुमार लोकभवन भी पहुंचे। माना जा रहा है कि सरकार गठन की प्रक्रिया को लेकर वहां जरूरी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर


कर्नाटक में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। साथ ही मंत्रिपरिषद को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। हालांकि नई सरकार के गठन तक सिद्धारमैया को कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम जारी रखने को कहा गया है।

3 जून को शपथ लेंगे डीके शिवकुमार


आपको बता दें कि डीके शिवकुमार 3 जून को राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे हैं। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि शपथ ग्रहण समारोह को ज्यादा भव्य बनाने के बजाय सादगी के साथ आयोजित किया जाएगा। बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में यह कार्यक्रम होगा। कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले पार्टी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पार्टी का कहना है कि समारोह ऐसा हो, जिससे आम लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो और शहर का सामान्य जीवन प्रभावित न पड़े। कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जी. सी. चंद्रशेखर ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई गारंटी योजनाओं को जनता का अच्छा समर्थन मिला है और अब पार्टी चाहती है कि डीके शिवकुमार इन्हें आगे बढ़ाते हुए विकास कार्यों को नई गति दें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें