विधानसभा चुनाव 1967 व 1977 के इतिहास को दोहराएंगे : VIJAY
चेन्नई. अभिनेता और तमिलगा वेट्री कझगम प्रमुख विजय ने घोषणा की कि तमिलनाडु में 2026 के विधानसभा चुनाव 1967 और 1977 के चुनावों जितने ही महत्वपूर्ण होंगे, जहां पुरानी पार्टियों को हराकर नई पार्टियां विजयी हुई थीं। वे चेन्नई में बुधवार को मायटीवीके मोबाइल ऐप्प लांच के अवसर पर आयोजित पार्टी कार्यक्रम में बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विजय ने कहा, ’’2026, 1967 और 1977 जितना ही बड़ा चुनाव होगा। हमें इस बात का पूरा यकीन है। इन दोनों चुनावों में, नई पार्टियों ने पहले से मौजूद मज़बूत पार्टियों को हराकर जीत हासिल की था। उनकी जीत बड़ी आसान रही जिसकी वजह उनका तमिलनाडु के लोगों से मुलाकात करना था। मैं अन्नादुरै की बात दोहराना चाहता हूं। लोगों के साथ रहो, लोगों के साथ योजना बनाओ और लोगों के लिए जियो। अगर आप यह सही ढंग से करते हैं, तो जीत निश्चित है। हम लोगों को एक साथ लाकर जीत सकते हैं।’’
घर-घर जाकर करें प्रचार: उन्होंने आगे कहा, ’’चुनाव जीतने का तरीका शहर-दर-शहर, गली-गली और घर-घर जाकर प्रचार करना है। इसीलिए यह ऐप्प मायटीवीके जारी किया गया है। इसके बाद मैं मदुरै समेलन में लोगों से मिलूंगा और यात्रा करूंगा। लोग हमारे साथ हैं। अच्छी चीजें होंगी। जीत निश्चित है।’’
बुधवार को लॉन्च किए गए ऐप्प का इस्तेमाल राज्यव्यापी सदस्यता अभियान और बूथ-स्तरीय एजेंटों की रीयल-टाइम निगरानी के लिए किया जाएगा। पार्टी ने दो करोड़ प्राथमिक सदस्यों और उनके परिवार के सदस्यों सहित 5 करोड़ लोगों को पार्टी में शामिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।
विजय ने कहा, ’’तमिलनाडु के प्रत्येक परिवार को ऐप्प के माध्यम से पार्टी में शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए बूथ स्तर के एजेंट तैनात किए गए हैं।’’ उन्होंने आगे बताया कि यह ऐप्प 15 अगस्त से काम करना शुरू कर देगा।
1967 के चुनावों में, सीएन अन्नादुरै के नेतृत्व में द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने कांग्रेस को हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-कांग्रेसी पार्टी की सरकार बनी थी। एक दशक बाद, 1977 के चुनावों में अपने संस्थापक एमजी रामचंद्रन के नेतृत्व में अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने डीएमके को हराया। एमजीआर ने पहली बार मुयमंत्री के रूप में शपथ ली, जिसने राज्य में एक और बड़े राजनीतिक परिवर्तन को चिह्नित किया।
Published on:
31 Jul 2025 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग