30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर, Jun 11, 2025

आसमान से गिर रही आफत, आईएमडी ने मानसूनी बारिश को लेकर नई तारीख बताई

Disaster falling from sky‌ फिलहाल आसमान से आफत गिर रही है। तापमान 42 के आसपास बड़ा हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 31 है।

छत्तीसगढ़ में दिन-रात हो रही गर्मी! ‘मई’ जैसा हुआ मार्च, रायपुर समेत कई शहरों में पारा औसत से ज्यादा...(photo-patrika)

छत्तीसगढ़ में दिन-रात हो रही गर्मी! ‘मई’ जैसा हुआ मार्च, रायपुर समेत कई शहरों में पारा औसत से ज्यादा...(photo-patrika)

IMD weather change from Jun आईएमडी ने देशभर में बने मौसमी सिस्टम एवं मानसून की प्रगति रिपोर्ट जारी की है। अब मानसून की बारिश को लेकर नई तारीख पर संभावना व्यक्त की है। अब 13 जून तक लू आसार बने रहेंगे। 14 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। कानपुर सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडे ने बताया कि 14 जून दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ाने के लिए प्रस्तुतियां अनुकूल हो रही है एक तरफ उत्तर पूर्व राजस्थान के ऊपर से आगे बढ़ रहा है। चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर सक्रिय है।

यह भी पढ़ें: 5 साल की बच्ची से रेप, दर्द से चीखने पर ईंट से कुचला सर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर लाया गया अस्पताल

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि प्रदेश में कोई भी प्रभावित मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। जिसके कारण तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है। यही स्थिति अगले एक-दो दिनों तक रहने की संभावना है। 12 जून से मौसम धीरे-धीरे शिथिल पड़ने लगेगी। 13 जून को गम आलू चने की संभावना है 14 जून को मौसम मौसमी सक्रियता बढ़ाने की संभावना है।‌जिससे बारिश की गतिविधियां भी बढ़ जाएगी।

14 जून से मौसम में होगा परिवर्तन

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 14 जून से बारिश होने की संभावना है। जिससे लू से लोगों को राहत मिलेगी। बादल आसमान में ऊंचे होने के कारण तापमान में कमी आएगी लेकिन उमस भरी गर्मी बने रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा 20 जून तक का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 12 जून के दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 13 जून शुक्रवार का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पानी की बौछार का एहसास होगा। 18, 19, 20 जून को झमाझम बारिश होने की संभावना है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें