30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर, May 30, 2026

‘राजदीप’ बनकर की दोस्ती, असलियत खुली तो छात्रा को दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur Harassment Case:कानपुर में मो. कैफ ने राजदीप बनकर डिग्री कॉलेज की छात्रा से दोस्ती की। असलियत खुलने पर छात्रा ने दूरी बनाई तो आरोपी ने बदनाम करने की धमकी देने लगा।इस दौरान नशे में घर घुसकर परिजनों को भी धमकाया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Kanpur Crime News,Fake Identity Arrest

सांकेतिक फोटो -सोर्स पत्रिका

Love jihad case Kanpur:कानपुर के कोतवाली क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ शारीरिक उत्पीड़न की घटना हुई है। आरोपी मो. कैफ ने अपना धर्म छिपाकर और खुद को राजदीप बताकर छात्रा से झांसे में लेकर दोस्ती की। आरोपी ने छात्रा के साथ नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसे परेशान करना शुरू कर दिया। पुलिस के अनुसार, जब छात्रा को असलियत का पता चला तो उसने युवक से बात करना बंद कर दिया और दूरी बना ली। इससे नाराज होकर आरोपी ने छात्रा को बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी ने ऐसे रचा था जाल

जांच में सामने आया कि आरोपी मस्वानापुर निवासी मो. कैफ ने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाई। छात्रा के घर में एक मवेशी पला हुआ था। आरोपी ने उसकी देखभाल का बहाना बनाकर आनेजाने के दौरान खुद को राजदीप बताया। धीरे-धीरे उसने कॉलेज आते-जाते छात्रा से मिलना शुरू किया और भरोसा जीत लिया। नजदीकियां बढ़ने के बाद आरोपी ने छात्रा से किसी न किसी बहाने रुपये ऐंठने शुरू कर दिए। जब छात्रा ने विरोध किया और दूरी बनाई तो आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया।

नशे में घर में घुसकर दी धमकी

दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, जब छात्रा ने युवक की असलियत पता चलने पर उससे मिलना-जुलना बंद कर दिया तो आरोपी बौखला गया। शराब के नशे में धुत होकर वह छात्रा के घर के अंदर घुस गया। वहां उसने छात्रा और उसके परिजनों को मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरा-सहमा पीड़ित परिवार कोतवाली पुलिस के पास पहुंचा और पूरी घटना बताई।

पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया केस

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी मो. कैफ के खिलाफ शारीरिक उत्पीड़न, जानबूझकर अपमानित करने, आपराधिक धमकी, अश्लील हरकतें करने और पहचान छिपाने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी। इस के साथ की छात्रा का भी बयान लिया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें