29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर, May 28, 2026

Kanpur News : मोबाइल पर आया ‘लाइक-शेयर’ का ऑफर, तीन दिन में खाते से उड़ गए 3.50 लाख रुपये, मुकदमा दर्ज

Cyber Scam:कानपुर के पनकी में ऑनलाइन टास्क और रिवॉर्ड के नाम पर युवक से 3.50 लाख रुपये की ठगी हो गई। लाइक, शेयर और रिव्यू के बदले कमाई का लालच देकर शातिरों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप के जरिए रकम ट्रांसफर कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Cyber Crime, Online Task

सांकेतिक फोटो

Cyber Fraud: कानपुर के पनकी क्षेत्र में Online Fraud और Cyber Crime का बड़ा मामला सामने आया है। एमआईजी गंगागंज निवासी केशव अग्निहोत्री से शातिरों ने तीन दिन के भीतर 3.50 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित के मुताबिक, 8 अप्रैल को उनके पास एक Promotional Call आई थी। कॉल करने वाले ने “मित्रा पेज” पर Like, Share और Review करने के बदले मोटा Reward मिलने का लालच दिया। शुरुआत में छोटे Task पूरे कराए गए, जिससे उन्हें भरोसा हो गया। बाद में ज्यादा कमाई का झांसा देकर लगातार नए Online Task दिए जाने लगे और उन्हें अलग-अलग लोगों से संपर्क कराया गया।

WhatsApp और Telegram Group में जोड़कर कराया Transaction

पीड़ित ने बताया कि कॉल के बाद “रिया शर्मा” नाम की महिला ने WhatsApp पर संपर्क किया और Telegram Link भेजकर उन्हें एक ग्रुप में जोड़ दिया। इसके बाद “जिया शर्मा” नाम से जुड़े व्यक्ति ने कई Online Task पूरे करने को कहा। हर Task के बदले बड़ा Return मिलने का दावा किया गया। इसी बहाने अलग-अलग Bank Account में रकम ट्रांसफर कराई गई। 8 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 के बीच पीड़ित से करीब 3.50 लाख रुपये जमा करा लिए गए। जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए तो सभी आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया और मोबाइल नंबर भी Switch Off हो गए।

FIR दर्ज, Cyber Fraud की जांच में जुटी पुलिस

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पनकी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने Cyber Fraud की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की गई, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। साथ ही आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए Mobile Number, WhatsApp Chat और Telegram Group की जानकारी भी जुटाई जा रही है। शुरुआती जांच में मामला किसी Organized Cyber Gang से जुड़ा माना जा रहा है, जो लोगों को ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर ठगी करता है। पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर Like, Share और Review के बदले मोटी कमाई का लालच देकर ठग सक्रिय हैं। ऐसे में किसी अनजान व्यक्ति या खाते में पैसा ट्रांसफर करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल जरूर करें।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें