Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टैरो राशिफल, 25 अक्टूबर 2025 : टैरो कार्ड्स का संदेश- इन 3 राशियों के लिए दिन ‘भाग्यशाली’, किसे रहना होगा सतर्क?

Tarot Card Reading 25 October 2025 : 25 अक्टूबर 2025 का टैरो राशिफल: आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार करेगा। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आज का टैरो कार्ड भविष्यफल। किसे मिलेगा धन लाभ, किसे सतर्क रहने की जरूरत — पढ़ें आज का पूरा टैरो राशिफल।

3 min read
Google source verification
Tarot Card Reading

Tarot Card Reading 25 October 2025 : 25 अक्टूबर 2025 टैरो राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Card Reading 25 October 2025 : आज का दिन विशेष है क्योंकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है और तिथि है कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी। ऐसे में टैरो कार्ड्स बताते हैं कि कुछ राशियों के लिए यह दिन अत्यंत भाग्यशाली रहने वाला है, जबकि कुछ को अपनी वाणी और निर्णयों में संयम रखने की सलाह दी जाती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए, मेष से मीन तक सभी राशियों का टैरो राशिफल कौन सी राशि को मिलेगा आर्थिक लाभ, कौन पायेगा नई सफलता और किसे लेना होगा थोड़ा सतर्क निर्णय।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन कड़ी मेहनत करने वाला है। दरअसल, आज व्यापारी वर्ग के लोगों को कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपका व्यापार अच्छा चलने वाला है। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति अनुकूल रहने वाला है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि आज का दिन आर्थिक मामलों में काफी अच्छा रहेगा। आज आपको धनार्जन के कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही साथ के से अधिक प्रेम संबंध भी स्थापित हो सकते हैं। आज आपको स्थायी संपत्ति के प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन विदेश व्यापार में कार्यरत लोगों के लिए समय काफी बेहतर रहने वाला है। देखा जाए तो यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

टैरो कार्ड्स के अनुसार कर्क राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप अलग अलग स्रोत के जरिए पैसा कमा सकते हैं। इतना ही नहीं आज आपको अपने अटका हुआ धन भी मिल सकता है।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों को आज बहुत ही संभलकर रहने की जरूरत है। दरअसल, आज आपके अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। फिलहाल, अपनी बोलचाल को ठीक रखें अपने बोलचाल में कटुता न आने दें।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for today)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज के दिन आपको अपने प्रतिस्पर्धियों के साथ प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आप अपनी सूझबूझ और बुद्धि के बल पर कई कठिनाईयों को दूर करने में सफल रहेंगे।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में सम्मान और आदर दिलाने वाला रहेगा। इस समय आपको कार्यक्षेत्र में आशातीत सफलता हासिल हो सकती है।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोग फिलहाल, किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। आज किसी के साथ धोखेबाजी न करें। वरना आपको इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ेंगे। साथ ही आज कोई भी स्थायी संपत्ति खरीदने को लेकर जल्दबाजी न करें।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपको मिलेजुले परिणाम देगा। आपको सलाह है कि आज अपनी वाणी पर थोड़ा लगाम लगाएं और कोशिश करें की आप किसी को अपने शब्दों से आहत न कर दें।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत दिलाने वाला रहेगा। आज जितना हो सके अपने आप को शांत रखने की कोशिश करें। आप अपने शांत चित्त से कई परेशानियों से बच पाएंगे। साथ ही साथ आपके यश मान प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन वापस कराने वाला रहेगा। संतान पक्ष की तरफ से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपके लिए यह समय बहुत ही मिश्रित फलकारक रहने वाला है। फिलहाल, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके लिए व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहने वाली है। किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में सफल हो सकते हैं, कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है।

#Rashifal-2025में अब तक