
Aaj Ka Rashifal 23 October 2025 : आज का राशिफल | Daily Horoscope for All Zodiac Signs (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Rashifal, 23 October 2025 : आज का दिन आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं, जैसे करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति के लिए कई संकेत लेकर आया है। मेष राशि के जातकों को जहां सामान्य से अधिक ऊर्जा महसूस होगी और उनका प्रभाव बढ़ेगा, वहीं वृषभ राशि वालों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी, हालांकि परिणामों में थोड़ी देर हो सकती है। सिंह राशि वालों के लिए नए संकल्प लेने और आर्थिक मोर्चों पर नई सफलता मिलने के संकेत हैं। वहीं, तुला राशि के जातकों को भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से आज सभी 12 राशियों के लिए सितारे क्या कह रहे हैं और आपके लिए लकी कलर तथा लकी अंक क्या है।
सामान्य से अधिक ऊर्जा महसूस करेंगे। मेल मुलाकातों में व्यावसायिक दृष्टिकोण शामिल रहेगा। उच्च अधिकारियों का समर्थन मिलने से प्रभाव में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति समझ बढ़ेगी।
लकी कलर- ब्राइट व्हाइट
लकी अंक - 7
कार्य कुशलता बढ़ेगी। परिणाम में थोड़ी देर रह सकती है। नए विचारों से जुड़ने के अवसर मिलेंगे। बौद्धिक क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। पारिवारिक जीवन में माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 4
नया सीखने के प्रति रूझान बढ़ेगा। शैक्षणिक कार्यों से जुड़े लोगों को सुविधा और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। नए भावनात्मक संबंधों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। दैनिक कार्यों में व्यवधान हो सकते हैं।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 6
सकारात्मक दिन है कार्यों की गति पहले से बेहतर रहेगी। मनोरंजन के कार्यक्रम बनेंगे। मित्रों का सानिध्य मिलेगा। किसी खास कार्य में दक्षता बढ़ेगी। परिवार के बुजुर्गों की सेवा के अवसर से आत्मिक संतोष मिलेगा।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाइट
लकी अंक - 2
नए संकल्प लेने से जीवन शैली में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। आर्थिक मोर्चों पर नई सफलता मिल सकती है। भावनात्मक रिश्तो में गरिमा और सम्मान बढ़ेगा।
लकी कलर- पिंक कलर
लकी अंक - 9
कार्यों की नई तरीके से समीक्षा करने का समय रहेगा। उच्च अधिकारियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। कुछ विशिष्ट उपलब्धियां हासिल हो सकती है। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। विरोधी टिक नही पायेगें।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 4
भावनात्मक संबंधों में आपसी तनाव में जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचना होगा। व्यापारिक स्तर पर कामकाज में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। मित्रों का सहयोग नए व्यावसायिक प्रस्ताव में बदल सकता है।
लकी कलर- ब्राइट व्हाइट
लकी अंक - 2
अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। नई व्यवस्थाओं को जमने में समय लगेगा। सरकारी कार्यों से जुड़े व्यवसाय में गति धीमी रह सकती है। जीवनसाथी की मदद से पारिवारिक तनाव दूर होंगे।
लकी कलर- मैहरून कलर
लकी अंक - 4
कार्यस्थल में आपकी प्रतिभा को सम्मान मिल सकता है। आर्थिक रूप से सुधार होने के लिए ज्ञान पर आधारित योजनाएं बनानी होगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता रहेगी। आर्थिक मुद्दों पर अभिभावकों का समर्थन मिलेगा।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 5
कानून से जुड़ी प्रक्रिया में लापरवाही ना बरते। आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। परिवार में अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है। अति व्यस्तता के कारण भावनात्मक संबंधों को समय देना मुश्किल रहेगा।
लकी कलर- लाईट ब्ल्यू
लकी अंक - 1
बदलती हुई व्यवस्थाओं का असर रहेगा। भुगतान असंतुलन की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी की मदद से तनाव दूर होंगे। कार्य कुशलता बढ़ानी होगी। यात्रा में स्वास्थ्य और कीमती सामान का ख्याल रखना होगा।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 8
भावनात्मक संबंधों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। करियर में भी एक दूसरे की मदद मिलेगी। संबंधों पर निर्भरता बढ़ेगी। बहुमूल्य धातुओं के व्यवसाय से जुड़े लोग आशन्कित रहेंगे।
लकी कलर- गोल्डन
लकी अंक - 3
Published on:
23 Oct 2025 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग

