
Aaj Ka Rashifal : 25 अक्टूबर, शनिवार: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से जीवन में आएंगे नए बदलाव (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Rashifal 25 October 2025 : आज 25 अक्टूबर 2025, शनिवार का दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर मनाया जा रहा है। आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है, जिससे कई राशियों के जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। मेष से मीन तक सभी जातकों के लिए यह दिन ऊर्जा, संतुलन और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ की संभावना है, तो कुछ को अपनी वाणी और भावनाओं पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, पंडित मुकेश भारद्वाज से आज का दैनिक राशिफल, लकी कलर और लकी नंबर क्या कहते हैं आपके भाग्य के बारे में।
व्यावसायिक कार्यों के लिए पर्याप्त ऊर्जा महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों में थोड़ा तनाव रह सकता है। धन के लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति में धन और समय दोनों व्यय करने पड़ेंगे।
लकी कलर-महरून कलर
लकी अंक - 8
किन्हीं खास मुद्दों पर साझेदारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक हो सकती है। जीवनसाथी से बातचीत में अधिकार वादिता दिखाने से बचना होगा इससे संबंधों पर बुरा असर पड़ सकता है। दैनिक रोजगार बेहतर रहेगा।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 4
मन में कल्पनाशीलता से जुडे भय रह सकते हैं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। भावनात्मक संबंधों में मधुर मुलाकात से उत्साहित रहेंगे। कार्य कुशलता बढ़ानी होगी। नए सम्पर्कों का लाभ मिलेगा।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 7
कुछ मामलों में अनिर्णय की स्थिति रह सकती है। जीवनसाथी का सामीप्य मिलेगा। पिछले किए कार्यों की समीक्षा हो सकती है। उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेकर चलना होगा। शिक्षा के क्षेत्र में नई सफलता मिलेगी।
लकी कलर- सैफ़्रॉन कलर
लकी अंक - 9
सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। शासन प्रशासन का सहयोग मिलेगा। मेल मुलाकातों से नए कार्यों की योजना बनेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। आर्थिक तौर पर सक्षमता बढ़ेगी। शब्दों में विनम्रता बनाए रखें।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 1
परिवारजन किसी खास मुद्दे पर नकारात्मक हो सकते हैं। सूझबूझ से स्थिति को संभालना होगा। गृह सज्जा की वस्तुओं पर धन खर्च हो सकता है। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। संतान से संबंधित सूचना आनंदित करेगी।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 9
स्नेह संबंधों में बातचीत में सावधानी रखनी होगी। स्वास्थ्य के मुद्दे पर लापरवाही से बचना होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बनेगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी रखनी होगी।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 2
कार्यस्थल पर काम का बोझ रहेगा। फिर भी उत्साह बना रहेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे। बहुमूल्य वस्तुओं की सुरक्षा के लिए सचेत रहना होगा।
लकी कलर- रेडीश ब्राऊन
लकी अंक - 1
व्यवस्थाओं पर पकड़ मजबूत बनानी होगी। विरोधी तनाव देने का प्रयास कर सकते हैं। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा कम होगा। मुलाकात संबंधों को मजबूत करने में सहायक होगी। वाहन के रखरखाव पर धन खर्च हो सकता है।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 5
तकनीकी चीजों के व्यापार में नई संभावनाएं बनेगी। आर्थिक रूप से संतुष्ट अनुभव करेंगे। मेल मुलाकातों से भावनात्मक रूप से मजबूत होंगे। पारिवारिक विवादों में आपका पक्ष मजबूत होगा। यात्रा टालना ठीक रहेगा।
लकी कलर- लेमन यलो
लकी अंक - 3
कठिन परिश्रम और जोड़-तोड़ से स्थितियों पर नियंत्रण बना लेंगे। मित्रों को आर्थिक और भावनात्मक मदद करनी पड़ सकती है। मांगलिक कार्यों के लिए बातचीत और मुलाकातें होने की संभावना है। यात्रा योग बन रहे हैं।
लकी कलर- स्काई ब्ल्यू कलर
लकी अंक - 6
पुराने संबंधों से नए व्यापार की संभावना बनेगी। बातचीत सफल रह सकती है। रुकावट धन मिलने से आर्थिक तनाव कम होंगे। जीवनसाथी से बातचीत में कठोर होने से बचना होगा। संतान की ओर से उनकी सफलता के सुखद समाचार मिल सकते हैं।
लकी कलर- व्हाइट कलर
लकी अंक - 7
Published on:
25 Oct 2025 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग

