Volodymyr Zelenskyy (Photo - Washington Post)
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) को रोकने के लिए रूस पर दबाव बनाने के लिए अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के प्रशासन ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर सख्त प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिका के वित्त मंत्रालय ने इस बारे में जानकारी दी। साथ ही अमेरिकी वित्त मंत्रालय के विदेशी संपत्ति नियंत्रण कार्यालय ने यह भी बताया कि इन दो कंपनियों के साथ ही उनकी कई सहायक यूनिट्स को भी अमेरिका ने ब्लैकलिस्ट कर दिया है। अब इस मामले पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने बयान दिया है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की ने आज, गुरुवार, 23 अक्टूबर को ट्रंप द्वारा रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले पर बात करते हुए इसकी तारीफ की। ज़ेलेन्स्की ने कहा कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रोकना है और शांति स्थापित करनी है, तो इसके प्रयासों के लिए ट्रंप का यह कदम ज़रूरी था।
ज़ेलेन्स्की ने यह भी कहा कि रूस के प्रति अब ट्रंप का धैर्य भी जवाब दे चुका है। इसकी वजह रूस का लगातार शांति के प्रयासों को टालना है, जिससे युद्धविराम नहीं हो पा रहा है।
Published on:
23 Oct 2025 05:06 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग