Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉस एंजेलिस में विनाशकारी आग से प्रियंका चोपड़ा जोनास का टूटा दिल, की मदद की गुज़ारिश..

Los Angeles Fires: लॉस एंजेलिस में कैसे विनाशकारी आग से हाहाकार मचा हुआ है। इससे प्रियंका चोपड़ा जोनास का दिल टूट गया है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra Jonas concerned due to LA Fires

Priyanka Chopra Jonas concerned due to LA Fires

अमेरिका (United States Of America) के कैलिफोर्निया (California) राज्य के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) शहर में लगी आग अभी भी शांत नहीं हुई है। आग की वजह से एलए (LA) धधक रहा है। इस आग के चलते शहर में जान-माल का काफी नुकसान हो रहा है। इस विनाशकारी आग के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है और मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका बनी हुई है। लॉस एंजेलिस में करीब 40,600 एकड़ से ज़्यादा क्षेत्र को आग की वजह से नुकसान पहुंचा है। 12,000 से ज़्यादा घर और इमारतें इस आग में जलकर खाक हो चुके हैं। इस आग के कारण कई सेलेब्स के घर भी जल गए हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स लॉस एंजेलिस में लगी इस विनाशकारी आग को लेकर दुःख जाहिर कर रहे हैं। इन सेलेब्स में प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) का नाम भी शामिल है।

प्रियंका का टूटा दिल

एलए में प्रियंका का भी आलीशान घर है। लॉस एंजेलिस में लगी इस विनाशकरी आग की वजह से प्रियंका काफी दुःखी हैं और इस हादसे से उनका दिल टूट गया है। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर आग से हुए विनाश की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की और प्रभावित लोगों को अपना समर्थन दिया।

प्रियंका का परिवार सुरक्षित

प्रियंका अपने परिवार के साथ लॉस एंजेलिस में ही रहती हैं। प्रियंका ने बताया कि उनका परिवार सुरक्षित है, जिससे वह काफी राहत महसूस कर रही हैं। हालांकि प्रियंका के कई दोस्तों और सहकर्मियों ने एलए में लगी आग की वजह से बहुत कुछ खो दिया है, जिससे वह दुःखी भी हैं।

प्रियंका ने की मदद की गुज़ारिश

प्रियंका ने कहा कि लॉस एंजेलिस की आग की वजह से बड़ी संख्या में लोग विस्थापित हो गए हैं। पूरे शहर में इस वजह से काफी तबाही मच चुकी है जिससे रेनोवेशन और मदद की बहुत ज़्यादा जरूरत है। आग बुझाने वाले और मदद करने वाले सब कुछ जोखिम में डाल रहे हैं। प्रियंका ने ऐसे लोगों को असली हीरो बताया। इसके साथ ही प्रियंका ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स से पीड़ितों की मदद करने की भी गुज़ारिश की।