Lakshmi temple: धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है, इसका मुख्य केंद्र दिवाली त्योहार होता है। दिवाली त्योहार पर मां लक्ष्मी, गणेशजी और धन के देवता कुबेर की पूजा का विधान है। इसमें मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है। कई लोग धनतेरस और दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना चाहते हैं। इसलिए इस दीपावली 2024 पर www.patrika.com देश के 10 चमत्कारिक, प्राचीन और भव्य मां लक्ष्मी मंदिर के बारे में बता रहा है, जहां धनतेरस और दिवाली 2024 आप घर बैठे दर्शन कर सकते हैं और मां लक्ष्मी से अपने कष्ट दूर करने की फरियाद कर सकते हैं।