Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गाजे-बाजों के साथ निकली भगवान कुबेर की पालकी, घर-घर जले दीप, पूजा-अर्चना हुई

धनतेरस से भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरु हुआ। शनिवार को लोगों ने घर घर दीप जलाकर धनतेरस पूजन किया। भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं कुबेर मंदिर में भी विशेष पूजन हुआ। आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि का पूजन कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना लोगों ने की।

less than 1 minute read

सागर

image

Rizwan ansari

Oct 19, 2025

धनतेरस से भगवान धन्वंतरि के पूजन के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरु हुआ। शनिवार को लोगों ने घर घर दीप जलाकर धनतेरस पूजन किया। भगवान लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं कुबेर मंदिर में भी विशेष पूजन हुआ। आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि का पूजन कर उत्तम स्वास्थ्य की कामना लोगों ने की। धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा अर्चना के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान कुबेर की शोभायात्रा कुबेर धाम बाईसा मुहल्ला से निकाली गई, जो बड़ा बाजार, तीनबत्ती, जामा मस्जिद, विजय टॉकीज से होते हुए वापस कुबेर धाम बाईसा मुहल्ला में समाप्त हुई। पालकी यात्रा सुबह 10 बजे से शुरू हुई जगह-जगह लोगों ने भगवान कुबेर की आरती उतारकर पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में भगवान की पालकी को पुष्पों से सजाया गया था। मंदिर में दिनभर भगवान कुबेर के दर्शन के लिए कतार लगी रही। सदर स्थित ठाकुर देवालय मंदिर में विराजमान भगवान कुबेर की भी विशेष पूजा अर्चना की गई। यहां भी भगवान कुबेर के दर्शन के लिए लोग पहुंचे।