
पप्पू यादव। फोटो-पत्रिका
बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को गर्दनीबाग मामले में मंगलवार को पटना की एमपी एमएलए विशेष अदालत से जमानत मिल गई है। आज उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। 6 फरवरी को पटना पुलिस ने इस मामले में पप्पू यादव को उनके घर से गिरफ़्तार किया था। इसके बाद उनके प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना की बेउर जेल भेज दिया गया था। सोमवार को ही पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। लेकिन, सोमवार को पटना सिविल कोर्ट में अचानक बम रखने की जानकारी मिलने की वजह से यह सुनवाई मंगलवार तक के लिए टाल दी गई थी।
पप्पू यादव को 31 साल पुराने में मंगलवार को जमानत को मिल गई। लेकिन, एक दूसरे मामले पुलिस ने उनको रिमांड पर ले लिया है। इसकी वजह से अभी वे जेल से बाहर नहीं आएंगे। पटना की एमपी एमएलए विशेष कोर्ट से सांसद को आज जिस मामले में जमानत मिली है, वो 31 साल पुराना मामला है। वर्ष 1995 का यह मामला है। इसमें पप्पू यादव पर मकान कब्जा करने और जालसाजी का आरोप लगा था। पटना पुलिस ने 06 फरवरी की आधी रात को उनको इस मामले में गिरफ्तार किया था। पप्पू यादव को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिस और पप्पू यादव के समर्थकों के बीच उस समय गहमागहमी हुई थी। इसके बाद पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में उनके खिलाफ अलग से एक एफआईआर दर्ज की गई थी, पटना पुलिस ने इसी मामले में उनको फिलहाल रिमांड पर लिया है। वे फिलहाल पटना पुलिस के रिमांड पर रहेंगे।
बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज मामले की सुनवाई बुधवार को होगी। पटना की एमपी एमएलए कोर्ट से इस मामले में बेल मिलने तक पप्पू यादव को जेल में ही रात काटनी पड़ेगी। मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई के दौरान पप्पू यादव ने पटना पुलिस पर गंभीर आरोप लगए। उन्होंने आरोप लगाया कि मेरी हत्या की साजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय पुलिस पर उन्हें भरोसा नहीं है।
06 फरवरी को आधी रात को पप्पू यादव को गिरफ्तार कर आईजीआईएमएस अस्पताल ले आई थी। जहां उन्हें रात भर रखा गया था। फिर पीएमसीएच में मेडिकल जांच के बाद पप्पू यादव को 07 फरवरी को उन्हें अदालत में पेश किया गया था। कोर्ट ने उन्हें दो दिन की न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया था। अदालत ने उनका इलाज कराने का निर्देश दिया था। इसकी वजह से सांसद को पीएमसीएच के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। 08 फरवरी को उनकी तबीयत ठीक होने के बाद उनको बेऊर जेल भेज दिया गया था
Updated on:
10 Feb 2026 03:18 pm
Published on:
10 Feb 2026 02:47 pm
