प्रतीकात्मक तस्वीर
Delhi High Court: दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई के दौरान एक वकील ने महिला के साथ अश्लीलता शुरू कर दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर वकील की जमकर आलोचना शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना की एक वीडियो क्लिप भी वायरल हो रही है। इसमें महिला के साथ वकील आपत्तिजनक हरकत करता देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स वकील को जज समझ रहे हैं, क्योंकि वीडियो में दिख रही विंडो डिस्प्ले में एक महिला जज का नाम लिखा दिख रहा है, लेकिन यह वीडियो एक वकील की है, जो महिला जज की अदालत में सुनवाई के लिए वर्चुअल रूप से पेश हुआ था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग वकील के पेशेवर आचरण पर सवाल उठा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा वकील दिल्ली हाई कोर्ट से जुड़ा है। पत्रिका डिजिटल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप 14 अक्टूबर की है, जब दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति ज्योति सिंह के समक्ष वर्चुअल सुनवाई में वकील पेश हुआ था। वीडियो के अनुसार, घटना के समय न्यायाधीश का इंतजार हो रहा था और सुनवाई अभी शुरू नहीं हुई थी। वीडियो में वकील कोर्ट की पोशाक में अपने कमरे में बैठा दिखाई देता है। केवल उनका साइड चेहरा कैमरे में कैद हुआ है। वहीं वकील के सामने एक साड़ी पहनी महिला खड़ी है। वीडियो में दिखाया गया है कि वकील महिला का हाथ पकड़ते हैं और उसे अपनी ओर खींचते हैं। महिला विरोध करती दिखती हैं, लेकिन वकील कथित तौर पर उन्हें किस कर लेता है, इसके बाद महिला पीछे हट जाती हैं। हालांकि इस वीडियो में दिख रही महिला और वकील की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर इसे लेकर गुस्सा और नाराजगी की लहर दौड़ गई। कई उपयोगकर्ताओं ने इसे वकील पेशे के लिए अपमानजनक बताया। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, "यह कितनी शर्म की बात है।" वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह तो बस पकड़ा गया, वरना जो भी दूर से काम कर रहा है, सब एक जैसे ही हैं।" एक तीसरे यूजर ने टिप्पणी की "डीएचसी की कार्यवाही अब चरम मनोरंजन बन गई है। गंभीर फैसलों से लेकर अप्रत्याशित कोर्टरूम नाटक तक यह रोजाना का एक शो है।" चौथे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "न्याय शायद अंधा हो, लेकिन अब यह म्यूट पर है और गलती से कैमरे पर आ गया है।"
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में वकील की पोशाक पहने एक व्यक्ति कुछ सेकंड के लिए एक महिला के साथ अंतरंग होते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया हैंडल इस व्यक्ति को जज बता रहे हैं, लेकिन यह सही नहीं है। जज का वीडियो फीड उस समय चालू नहीं था। वीडियो में दिख रहा वकील अदालत में वर्चुअली पेश होने वाले कई पक्षों में से एक था। तथ्य यह है कि लैपटॉप की स्क्रीन पर 'कोर्ट ऑफ एचएमजे ज्योति सिंह' नाम की उप-विंडो, अपराधी वकील के ठीक ऊपर दिखाई दे रही थी, जिससे कई लोगों को विश्वास हो गया कि वीडियो में दिख रहा वकील ही अदालत चला रहा न्यायाधीश है।
Updated on:
16 Oct 2025 06:00 pm
Published on:
16 Oct 2025 05:59 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग