
Travelling home on Holi becomes more expensive (Photo - AI Generated)
त्योहारों के सीज़न में अक्सर ही लोग अपने घर जाना पसंद करते हैं जिससे वो अपने परिवार के साथ त्योहार मना सके। होली का त्योहार नज़दीक आ रहा है और ऐसे में कई लोग इस दौरान अपने घर जाने को प्राथमिकता देंगे। हालांकि दिल्ली-एनसीआर से घर लौटने वाले यात्रियों के लिए सफर महंगा हो गया है। होली से पहले उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश जाने वाली प्राइवेट बसों ने किराए में भारी इजाफा कर दिया है, जिससे यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ रहा है।
होली के इस सीज़न में प्राइवेट बसों ने किराया तीन गुना तक बढ़ा दिया है। सामान्य दिनों में जो टिकट 600 से 900 रुपए में उपलब्ध होती थी, अब वह बढ़कर 1900 रुपए तक पहुंच गई है। वहीं, स्लीपर बसों के लिए यात्रियों से 3,200 से 3,300 रुपए तक की भारी-भरकम राशि वसूली जा रही है।
दिल्ली और नोएडा से कानपुर, जयपुर और आगरा के अलावा कोटा, ग्वालियर और भोपाल जाने वाले यात्रियों को सबसे ज़्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इन रूटों पर भी किराए में दो से तीन गुना तक की अनाधिकृत वृद्धि देखी गई है। त्योहार के मौके पर बस संचालकों की इस मनमानी से यात्री बेहद परेशान हैं। यात्रियों का आरोप है कि मांग बढ़ने का फायदा उठाकर बस संचालक मनमाना किराया वसूल रहे हैं, जिस पर कोई नियंत्रण नहीं है।
Updated on:
28 Feb 2026 06:29 am
Published on:
28 Feb 2026 06:25 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
