28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maneka Guruswamy: कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? जो बन सकती हैं LGBTQ कम्युनिटी से आने वाली पहली भारतीय सांसद

Maneka Guruswamy Rajya Sabha candidates TMC: तृणमूल कांग्रेस ने मेनका गुरुस्वामी को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। जानिए कौन हैं मेनका गुरुस्वामी...

2 min read
Google source verification
Maneka Guruswamy, TMC Rajya Sabha candidate

मेनका गुरुस्वामी, TMC राज्यसभा उम्मीदवार (फोटो-IANS)

Trinamool Congress Rajya Sabha candidates: तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने सीनियर वकील मेनका गुरुस्वामी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वह LGBTQ कम्युनिटी से आने वाली पहली भारतीय सांसद बनने जा रही हैं। टीएमसी ने उनके सिंगर व पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व डीजीपी राजीव कुमार और एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को भी मैदान में उतारा है।

कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

मेनका गुरुस्वामी के पिता मोहन गुरुस्वामी बीजेपी के पूर्व सांसद यशवंत सिन्हा के स्पेशल एडवाइजर थे। मेनका ने 1997 में NLU बेंगलुरु से BALLB की डिग्री हासिल करने के बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से BCL और फिर हार्वर्ड लॉ स्कूल से LLM किया। वकालत की डिग्री हासिल करने वाह वह तब के अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ जुड़ीं। वहीं, ऑक्सफोर्ड और हार्वर्ड से डिग्री लेने के बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में भी वकालत की प्रैक्टिस की।

कौन हैं मेनका की पार्टनर?

मेनका गुरुस्वामी LGBTQ समुदाय से आती हैं। उनकी पार्टनर अरुंधति काटजू हैं। काटजू भी एक वकील हैं। दोनों ने इंडियन पीनल कोड (IPC) की धारा 377 के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समुदाय के तरफ से पक्ष रखा था। दरअसल, साल 2009 में दिल्ली हाईकोर्ट ने धारा 377 को निरस्त कर दिया था। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। तब सुप्रीम कोर्ट में मेनका ने अपनी पार्टनर के साथ मिलकर केस लड़ा था। मेनका ने इसके अलावे कई अन्य महत्वपूर्ण केस भी लड़े।

पूर्व DGP राजीव कुमार को बड़ी जिम्मेदारी

बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा तोहफा दिया है। तृणमूल कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है। राज्य में कई संवेदनशील मामलों के दौरान उनकी भूमिका चर्चा में रही थी।

एक्ट्रेस कोयल मलिक भी जाएंगी राज्यसभा

बंगाली सिनेमा की एक्ट्रेस कोयल मल्लिक को भी टीएमसी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है। कोयल बंग्ला फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी हैं।

बाबुल सुप्रियो पर भरोसा कायम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है। भाजपा छोड़कर TMC में शामिल होने के बाद वह राज्य की राजनीति में अधिक सक्रिय थे। पार्टी ने एकबार फिर उन्हें केंद्र की राजनीति में भेजने का फैसला लिया है।