13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की पर किया हमला और मोटरसाइकिल में लगाई आग, प्रपोजल ठुकराने पर सरफिरे ने बीच बाजार मचाया बवाल

दिल्ली के शाहबाद डेरी में एक युवक ने पीछा कर रही लड़की पर हमला किया और गाड़ी में आग लगाई, जिससे अफ़रा-तफ़री मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया।

less than 1 minute read
Google source verification

दिल्ली शाहबाद डेरी में सरफिरे ने मचाया बवाल (AI Image)

दिल्ली के शाहबाद डेरी (Shahbad Dairy) के बाज़ार में रविवार शाम उस समय अफ़रा-तफ़री मच गई, जब एक सिरफिरे युवक ने पहले मिली चेतावनी के बावजूद एक लड़की पर अचानक हमला कर दिया।

कई दिनों से लड़की का पीछा कर रहा था सरफिरा

स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी युवक कई दिनों से पीड़िता का पीछा कर रहा था। लड़की द्वारा साफ़-साफ़ इनकार करने और लगातार मना करने के बावजूद वह नहीं रुका, जिससे नाराज़ आरोपी ने गुस्से में आकर उस पर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

बाजार में फैली दहशत

हमले के बाद बाज़ार में मौजूद लोग दहशत में आ गए और स्थिति तनावपूर्ण हो उठी। हमले के बाद आरोपी ने बाज़ार में पड़ी एक मोटरसाइकिल में आग लगा दी, जिससे और अधिक अफ़रातफ़री पैदा हो गई। देखते ही देखते धुआँ और भीड़ इकट्ठा हो गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण बन गया।

आरोपी को किया गिरफ्तार

स्थानीय दुकानदारों और जनता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिस पर SHO शाहबाद डेरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यदि समय रहते कारवाई नहीं होती, तो बाज़ार में बड़ा हादसा हो सकता था।

क्या बोले स्थानीय लोग?

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कहा, “अगर पुलिस समय पर वहाँ नहीं पहुँचती, तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हम शासन-प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कदम उठाने की मांग करते हैं।”