13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होटल के कमरे में थे प्रेमी और प्रेमिका, दोनों के बीच हुई लड़ाई तो चौथी मंजिल से कूदी लड़की

फ्राश बाजार स्थित एक होटल की चौथी मंजिल से एक लड़की के कूदने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल गई थी, वहीं दोनों के बीच कुछ विवाद होने पर उसने यह कदम उठाया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Himadri Joshi

Feb 13, 2026

girl jumped from hotel

होटल की चौथी मंजिल से कूदी लड़की (फोटो- Narendra Nath Mishra एक्स पोस्ट)

राजधानी दिल्ली में एक दिल सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ होटल गई एक लड़की अचानक कमरे की खिड़की से नीचे कूद गई। यह घटना फ्रश बाजार इलाके में स्थित होटल संतोष रेजिडेंसी की बताई जा रही है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घायल लड़की को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

होटल में लड़ाई होने के बाद कूदी लड़की

शुरुआती जानकारी के अनुसार, लड़की की उम्र 20 साल बताई जा रही है और वो अपने 22 साल के बॉयफ्रेंड के साथ होटल गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कमरे के भीतर किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखा विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि बहस इतनी बढ़ गई कि युवती ने अचानक खिड़की से छलांग लगा दी। हालांकि पुलिस अभी इस पहलू की पुष्टि कर रही है कि घटना आत्महत्या की कोशिश थी या आवेश में उठाया गया कदम है।

लड़की का प्रेमी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की दिल्ली के सुंदर नगरी इलाके की रहने वाली है, जबकि उसका प्रेमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का निवासी है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें दोपहर में करीब 1 बजे पीसीआर कॉल के जरिए मामले की जानकारी मिली थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह घटना किस कारण हुई है। पुलिस दोनों के संबंधों और मुलाकात की पृष्ठभूमि की भी जांच की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम को समझा जा सके।

घटना का वीडियो आया सामने

इस घटना का एक वीडियो में सामने आया है जिसमें लड़की होटल के कमरे से कूदती हुई दिखाई दे रही है। वीडियो में लड़की कमरे की खिड़की पर बैठी हुई दिख रही है। लड़की कई देर तक खिड़की पर बैठी रहती है और नीचे की तरफ देखती रहती है। लड़की को खिड़की पर बैठा देख नीचे सड़क पर भारी भीड़ जमा हो जाती है। लोग सड़क पर रुक कर लड़की को पीछे हटने के लिए बोलते है लेकिन इतने में ही लड़की नीचे कूद जाती है। वीडियो के आखिर में लोग लड़की को सड़क से उठा कर अस्पताल ले जाते हुए दिखाई दे रहे है।