13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TVK चीफ विजय की रैली में मातम! सलेम में एक की मौत

सलेम में शुक्रवार को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय की रैली में हीटस्ट्रोक की वजह से एक आदमी की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Vijay rally

तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय

तमिलनाडु के सलेम में शुक्रवार को तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के चीफ विजय की रैली में हीटस्ट्रोक की वजह से एक 37 साल के युवक की मौत हो गई। वह पहले बेहोश हुआ और बाद में उसकी हालत बिगड़ने पर उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि वह आदमी दिल का मरीज था। घटना के बाद सभा स्थल पर हलचल मची गई थी, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने स्थिति को संभाल लिया।

मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई है, वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले थे। सूरज सेलम के सेव्वाइपेट्टई इलाके में रह रहा था। चांदी से जुड़े काम करते थे। सूरज की शादी हो चुकी थी और उसके परिवार में पत्नी और एक बच्चा है।

अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा था सूरज

पुलिस के अनुसार, सूरज आयोजित जनसभा में दर्शक के रूप में मौजूद था। कार्यक्रम के दौरान अचानक तबीयत खराब हो गई और बेहोश होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई। गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया।

दिल का मरीज था मृतक

बताया जा रहा है कि सूरज पहले से दिल का मरीज था। बीते दिनों में उसका एंजियोग्राफी ​हुआ था। शुरुआत जांच से पता चला है कि उसकी मौत हार्ट अटैक की वजह हुई है। फिलहाल सेलम पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बीते साल रैली में भगदड़ से 40 की हुई थी मौत

आपको बता दें कि बीते साल 27 सितंबर में अभिनेता से नेता बने विजय की रैली में भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में 40 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में 16 महिलाएं और 10 बच्चे भी शामिल थे। विजय निर्धारित समय से 6 घंटे लेट करूर पहुंचे थे, जिससे के बाद भगदड़ मच गई थी।