सीएम योगी ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं | Image Source - 'X' @IANS
CM yogi adityanath wishes amit shah birthday: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुशासन, कर्मठता और संगठन कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- “अनुशासन, कर्मठता और संगठन-कौशल के अद्भुत समन्वय, लोकप्रिय जन नेता एवं देश की आंतरिक सुरक्षा के शिल्पी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।”
मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि वे प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हैं कि अमित शाह को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की प्राप्ति हो। उन्होंने यह भी कहा कि अमित शाह का राष्ट्र सेवा और सहकारिता का पथ आने वाले समय में और अधिक जनकल्याणकारी बने, यही उनकी मंगलकामना है।
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उन्हें भारतीय राजनीति का चाणक्य बताया। उन्होंने कहा- “कुशल संगठनकर्ता, भारतीय राजनीति के चाणक्य, भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
ब्रजेश पाठक ने कहा कि ईश्वर से वे अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हैं, ताकि वे इसी तरह राष्ट्र सेवा में जुटे रहें और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते रहें।
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर लिखते हुए अमित शाह के अद्वितीय संगठन कौशल और दृढ़ नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा- “राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा, अद्वितीय संगठन कौशल और दृढ़ नेतृत्व के प्रतीक माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”
केशव मौर्य ने कहा कि एक समर्पित कार्यकर्ता से लेकर देश के गृहमंत्री तक की अमित शाह की यात्रा केवल पदों की नहीं, बल्कि यह राष्ट्र सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की साधना-पथ की यात्रा रही है।
मौर्य ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनाना हो या भारत की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करना, हर निर्णय में अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और रणनीतिक सोच की झलक साफ दिखती है।
उन्होंने कहा- “मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से मेरी प्रार्थना है कि वे अमित शाह जी को दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते रहें।
अमित शाह का जन्मदिन भारतीय राजनीति के लिए सिर्फ एक तिथि नहीं, बल्कि संगठन, रणनीति और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायक गाथा का उत्सव है। योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के तमाम शीर्ष नेताओं ने उनके नेतृत्व को भारत की आंतरिक मजबूती और राजनीतिक संगठन के उत्कर्ष का प्रतीक बताया है।
Published on:
22 Oct 2025 12:35 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग