अखिलेश यादव के दिवाली पर दिए बयान को लेकर भड़के BJP सांसद। फोटो सोर्स-ians
UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के दीपावली पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने उन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को अपनी राय अपने पास रखनी चाहिए।
चंदोलिया ने कहा, '' दीपावली के बाद जो लोग क्रिसमस मनाते हैं, वे अपने तरीके से लाइटिंग करते हैं, हमारे घरों में भी लाइटिंग होती है, लेकिन दीपावली का अपना महत्व है। PM नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भर भारत की बात कर रहे हैं। दीये और मोमबत्तियां बनाने वालों को रोजगार मिल रहा है, अयोध्या में दीप महोत्सव से यह परंपरा और सशक्त होगी। अखिलेश यादव एक विशेष समाज को अपने पक्ष में करने के लिए लोगों की भावनाओं से खेलने का काम करते हैं।''
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए चंदोलिया ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रति वास्तविक सम्मान BJP ने दिखाया है। जबकि कांग्रेस ने कभी उन्हें उचित सम्मान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर की मृत्यु के बाद कांग्रेस ने उन्हें भारत रत्न नहीं दिया। उन्हें भारत रत्न BJP सरकार के समय मिला, यह गर्व की बात है।
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बयान पर भी BJP सांसद ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “सैम पित्रोदा जो भी बातें करते हैं, राहुल गांधी को उन्हें समझाना चाहिए। हिमाचल में कांग्रेस ने जीत हासिल की तो क्या वह धांधली से हुई थी? ममता बनर्जी की जीत भी धांधली से हुई क्या? सैम पित्रोदा जैसे लोग कांग्रेस को और दूर ले जा रहे हैं। ऐसे कई ‘पित्रोदा’ हैं जिनकी वजह से आज कांग्रेस का जनाधार खत्म होता जा रहा है।”
दिल्ली के प्रदूषण को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 11 साल तक सरकार चलाने वालों को बताना चाहिए कि उनके शासन में एयर क्वालिटी इंडेक्स क्या था।
बता दें कि अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था, ''दुनिया भर में, क्रिसमस के दौरान शहर खूबसूरती से जगमगा उठते हैं। यह उत्सवी रोशनी महीनों तक बनी रहती है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा खर्च करने और इस प्रक्रिया के बारे में ज्यादा सोचने की क्या जरूरत है? हमें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए कि सरकार से क्या अपेक्षा की जाए। शायद इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में और भी शानदार रोशनियां हों।''
संबंधित विषय:
Published on:
20 Oct 2025 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग