Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘यह फुस्स फुलझड़ी सरकार है’, CM योगी पर अखिलेश यादव का तीखा हमला; अखिलेश दुबे को लेकर क्या कहा?

UP Politics: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व CM अखिलेश यादव ने CM योगी पर जमकर हमला बोला। जानिए, उन्होंने अखिलेश दुबे और बिहार चुनाव 2025 को लेकर क्या कहा?

2 min read

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Oct 19, 2025

akhilesh yadav targets cm yogi adityanath

CM योगी पर अखिलेश यादव का तीखा हमला। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

UP Politics: समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिहार चुनाव में CM योगी आदित्‍यनाथ के स्टार प्रचारक बनाए जाने को लेकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि वे स्टार प्रचारक नहीं बल्कि स्टार विभाजक बनकर गए हैं।

CM योगी आदित्यनाथ पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अखिलेश यादव ने शनिवार को इशारों-इशारों में CM योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह स्टार प्रचारक नहीं, स्टार विभाजक बनकर बिहार गए हैं। इन्हें कभी बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी। साम्प्रदायिक लोगों को कभी बिहार की जनता स्वीकार नहीं करेगी।

'यह सरकार फुस्स फुलझड़ी सरकार है'

अखिलेश यादव ने कहा कि यह सरकार फुस्स फुलझड़ी सरकार है। इससे बिजली की उम्मीद नहीं रखिए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की हालत ऐसी है कि लखनऊ में जगह-जगह जाम लग रहा है और फिर भी इसे स्मार्ट सिटी कहा जा रहा है।

'कुंभ में बहुत जानें गईं,सरकार सही आंकड़े नहीं देना चाहती'

यादव ने तंज कसते हुए कहा, ''जिसने लखनऊ को तीसरी सबसे स्मार्ट सिटी का अवॉर्ड दिया है, उस पर FIR होनी चाहिए। कुंभ में बहुत जानें गईं। सरकार सही आंकड़े नहीं देना चाहती। लोगों को सच पता है कि सरकार सच बोलने वाली नहीं है। कानून संविधान मानने वाला नहीं है। अगर डेथ सर्टिफिकेट जारी कर देंगे तो मुआवजा देना पड़ेगा। जो लोग काला धन और भ्रष्टाचार पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, वो मुआवजा नहीं देना चाहते।''

अखिलेश दुबे के घर बुलडोजर नहीं चलेगा: अखिलेश यादव

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल लोग भेड़िये की दहशतगर्दी से परेशान हैं। अभी तक छतों पर सांड चढ़ रहा था, अब तो गुलदार भी छतों पर चढ़ रहा है। कुछ ही दिनों में 52 लोगों पर हमले हो चुके हैं। समाजवादी लोग बुल और बुलडोजर दोनों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि कुम्हार दिवाली पर परेशान हैं। सपा की सरकार बनती है तो दिवाली पर सरकार कुम्हारों से 1 करोड़ दीये खरीदा करेगी। सपा प्रमुख अखिलेश ने आगे कहा कि कानपुर के अखिलेश दुबे के घर बुलडोजर नहीं चलेगा। उस पर कार्रवाई हुई तो सरकार के कई अफसर फंस सकते हैं।