Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘जिन लोगों ने अयोध्या की सड़कों को राम भक्तों के खून से रंग दिया वह…’ CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज

UP Politics: CM योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आस्था का मजाक उड़ाने वाले अब परेशान नजर आ रहे हैं।

2 min read

लखनऊ

image

Harshul Mehra

Oct 20, 2025

CM Yogi targeted Akhilesh Yadav

CM योगी का अखिलेश यादव पर तंज। फोटो सोर्स-पत्रिका न्यूज

UP Politics: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमकर निशाना साधा। CM योगी ने कहा कि जिन लोगों ने कभी आस्था का मजाक उड़ाया, अयोध्या की सड़कों को राम भक्तों और कारसेवकों के खून से रंग दिया, वे अब 26 लाख से ज्यादा दीपों की चमक से परेशान हैं।

CM योगी का अखिलेश यादव का पर तंज

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए CM योगी ने कहा कि स्थानीय प्रजापति और कुम्हार समुदायों द्वारा बनाए गए ये दीपक ना केवल भक्ति के प्रतीक हैं, बल्कि आजीविका के अवसर भी प्रदान करते हैं। जिसे 'राम-द्वेषी' स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। CM योगी ने रामकथा पार्क में आयोजित भगवान राम के राज्याभिषेक समारोह में श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े पूज्य संतों को सम्मानित भी किया। CM योगी का बयान अखिलेश यादव द्वारा दिवाली के दौरान दीये और मोमबत्तियां जलाने पर बड़ी रकम खर्च करने की आवश्यकता पर सवाल उठाने के एक दिन बाद सामने आया है।

अखिलेश के बयान पर कई BJP नेताओं ने दी तीखी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव के बयान के बाद कई BJP नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिन्होंने यादव पर हिंदू परंपराओं का अपमान और भारतीय संस्कृति के प्रति अवमानना दिखाने का आरोप लगाया है।

क्या दिया था अखिलेश यादव ने बयान

बता दें कि अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा था, ''दुनिया भर में, क्रिसमस के दौरान शहर खूबसूरती से जगमगा उठते हैं। यह उत्सवी रोशनी महीनों तक बनी रहती है। हमें इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। हमें दीयों और मोमबत्तियों पर पैसा खर्च करने और इस प्रक्रिया के बारे में ज्यादा सोचने की क्या जरूरत है? हमें इस पर पुनर्विचार करना चाहिए कि सरकार से क्या अपेक्षा की जाए। शायद इसमें बदलाव किया जाना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में और भी शानदार रोशनियां हों।''

सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने साधा अखिलेश यादव पर निशाना

इस बयान से BJP में आक्रोश फैल गया और कई नेताओं ने यादव की कड़ी आलोचना की। साथ ही कहा कि यह दिवाली और सनातन परंपराओं के प्रति अपमानजनक रवैया है। BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "पूरा देश दिवाली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहा है, खासकर GST में कटौती के बाद। इसके बावजूद अखिलेश यादव का यह बयान कि उन्हें दिवाली के दीयों में समस्या नजर आती है, बेहद निंदनीय है।"