Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला व्याख्याता का पति गिरफ्तार, पुलिस को यह है अंदेशा…

- महिला व्याख्याता व पुत्री के आत्मदाह करने का मामला

2 min read
Google source verification
Sanju bishnoi

व्याख्याता संजू बिश्नोई व पुत्री यशस्वी।

जोधपुर.

डांगियावास थाना पुलिस ने कांकेलाव में सरनाडा की ढाणियां स्थित मकान में व्याख्याता महिला व तीन साल की पुत्री के आत्मदाह करने के मामले में मृतका के पति को गिरफ्तार किया। सास, ससुर, ननद व एक अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) नगेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रकरण में सरनाडा की ढाणियां निवासी दिलीप (30) पुत्र करनाराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने पर दो दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। उसकी शादी 12 वर्ष पहले कांकेलाव में सिंवरों की ढाणी निवासी संजू पुत्री ओमाराम बिश्नोई से हुई थी। मृतका प्रथम ग्रेड व्याख्याता थी। वह फिटकासनी रसीदा गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित थी। पीहर पक्ष का आरोप है कि दहेज के लिए तंग और प्रताडि़त करने से संजू ने पुत्री के साथ आत्मदाह किया था। पुलिस का दावा है कि मृतका को प्रताडित तो किया जा रहा था, लेकिन उसका कारण दहेज की मांग न होकर कुछ और भी हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए पति को रिमाण्ड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। ससुर करनाराम, सास, कांस्टेबल ननद लीला व सिंवरों की ढाणी निवासी गणपतसिंह की भूमिका की जांच की जा रही है।

स्कूल में छोड़ा था सुसाइड नोट

गत 22 अगस्त की दोपहर एक बजे फिटकासनी गांव में सरकारी स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी दिलीप बिश्नोई अपनी पत्नी संजू काे लेकर घर गया था। उसके बाद पति बाहर चला गया था। सास-ससुर भी घर में नहीं थे। संजू ने सभी दरवाजे अंदर से बंद कर डाइनिंग टेबल की कुर्सी पर बेटी यशस्वी के साथ बैठकर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली थी। पुत्री जिंदा जल गई थी और संजू की 23 अगस्त को महात्मा गांधी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जांच के दौरान स्कूल के स्टाफ ने मृतका का सुसाइड नोट सौंपा था। जो संजू ने स्कूल में ही छोड़ा था।