Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jaisalmer Bus Fire: फिर सामने आई दर्दनाक खबर, 1 और झुलसे व्यक्ति की मौत, अब तक 27 का दम टूटा

हादसे में 19 यात्री जिंदा जल गए थे। 16 गंभीर झुलसे व्यक्तियों को जैसलमेर में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया था। एक यात्री की रास्ते में मृत्यु हो गई थी।

less than 1 minute read
Google source verification
Jaisalmer bus fire

निजी बस में लगी आग। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। जैसलमेर में थईयात गांव के पास बस में आग लगने से झुलसे एक और यात्री का महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में दम टूट गया। इसी के साथ मृतकों की संख्या 27 हो गई है। चार जने अभी भी बर्न यूनिट में भर्ती हैं। उनका उपचार चल रहा है।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार गत 14 अक्टूबर की दोपहर हादसे में जोधपुर के गंगाणा निवासी इकबाल (42) पुत्र अली खान 40-45 प्रतिशत झुलस गया था। तब से वह एमजीएच की बर्न यूनिट में भर्ती था। 11 दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद उसकी मृत्यु हो गई। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया, जहां शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा गया।

यह वीडियो भी देखें

सात जनों की इलाज के दौरान मौत

हादसे में 19 यात्री जिंदा जल गए थे। 16 गंभीर झुलसे व्यक्तियों को जैसलमेर में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया था। एक यात्री की रास्ते में मृत्यु हो गई थी। छह अन्य यात्री भी इलाज के दौरान जिंदगी की जंग हार गए थे। अब इकबाल की मृत्यु हो गई। चार अभी भी भर्ती हैं। पीर मोहम्मद को परिजन अहमदाबाद ले गए थे।