Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal) : लक्ष्मी जी और कुबेर की कृपा, इन 4 राशियों को धनतेरस पर मिल सकता है रुका हुआ धन और नए आय स्रोत

Tarot Rashifal 18 October 2025 : टैरो राशिफल 18 अक्टूबर 2025: धनतेरस 2025 का शुभ दिन मां लक्ष्मी, कुबेर और धन्वंतरि की पूजा के साथ सुख-समृद्धि लाता है। टैरो रीडर नीतिका शर्मा से जानिए आज का टैरो राशिफल और धन लाभ की संभावनाएं।

4 min read
Tarot Rashifal 18 October 2025

Tarot Rashifal 18 October 2025

TodayTarot Rashifal 18 October 2025, टैरोराशिफल 18 अक्टूबर 2025 : 18 अक्टूबर 2025 से दीपावली का 5 दिवसीय पर्व शुरू हो जायेगा। आज धनतेरस को धन त्रयोदशी का शुभ दिन है। धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी प्रकट हुई थी। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ साथ समृद्ध और धन के देवता कुबेर और आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि का भी पूजन किया जाता है। कहते हैं कि भगवान धन्वंतरि की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

टैरो कार्ड्स के अनुसार आज का दिन मेष, कन्या और तुला राशि के जातकों को आज रुका हुआ धन या आय के नए स्रोत मिलने की प्रबल संभावना है। वृश्चिक राशि के लोगों के लिए कारोबार विस्तार और नया वाहन/घर खरीदने के योग बन रहे हैं। मिथुन राशि के लिए दिन शुभ समाचार और बरकत लेकर आएगा, जबकि धनु राशि को व्यापार और नौकरी में धन लाभ मिल सकती है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए आज का विस्तृत टैरो राशिफल।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन रुका हुआ धन प्राप्त कराने वाला रहेगा। आज आपको आर्थिक निवेश से धन लाभ होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते है उन्हें अपने परिवार के लिए कुछ समय अवश्य निकालना चाहिए। फिलहाल, आपका पारिवारिक जीवन को अस्त व्यस्त रह सकता है।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Rashifal Taurus)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी ज्यादा उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। आपके रास्ते में कुछ बाधाएं आ सकती है। लेकिन आप उनसे उभर सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम रहने वाली है। लेकिन कामकाज या घर में अचानक दिक्कत आ सकती है जिस वजह से आपका धन खर्च भी बराबर ही रहेगा।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छी खबर लेकर आएगी। आप अपनी बुद्धिमानी से स्थिति को मजबूत बना सकते हैं। आज आपकी संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी। आप जिस काम में अपनी किस्मत आजमाएंगे उस काम में आपको बरकत होगी

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Rashifal Cancer)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन बदलते मौसम की तरह रहेगा। माता- पिता से अनबन होने की संभावना है। आपको सलाह है कि आज बिना बात के क्रोध न करें। मानसिक स्थिति काफी मजबूत रहने वाली है। भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Rashifal Leo Tarot)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के लोगों को आज इस का ध्यान रखें की आपकी वाणी से कोई आहत न हो यदि आप अपने शब्दों पर नियंत्रण नहीं रखेंगे तो आप अच्छे अवसर खो सकते हैं। आपको सलाह है कि आज मन लगाकर मेहनत कीजिए सफलता हासिल जरुर होगी।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for today)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने रुका हुआ धन वापस मिलेगा। हालांकि संतान पक्ष की ओर से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग विदेश संबंधी कारोबार करते हैं उन्हें आज अच्छा लाभ मिल सकता है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का दिन तुला राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। आज आपका शांत चित्त आपको कई परेशानियों से बचाएगा। आपके यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो आपको वह पैसा मिलने के योग बन रहे है प्रयास कीजिये पैसा वापस आ सकता है।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आशाजनक रहेगा। आज आप किसी नए उत्पाद या सेवा को शुरू करने में काफी ज्यादा सफल रहेंगे। कारोबार का विस्तार करने के लिए समय अनुकूल है। आप कोई नया वाहन, कीमती वस्तु या फिर घर आदि खरीद सकते हैं।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Rashifal Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार, सभी के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। व्यापार मालिकों और नौकरीपेशा वर्ग के लोगों को धन लाभ मिलेगा। इस अवधि में आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर हावी रहेंगे। आज इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और घर के साजो सामान पर भी आपका अत्यधिक धन खर्च हो सकता है।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज का मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन सुख और धन बढ़ाने वाला रहेगा। स्वास्थ्य पर अधिक धन खर्च करवाएगा क्योंकि इन दिनों में आपके घर में या आपका स्वास्थ्य खराब होने के योग बन रहे है। इसलिए सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, कुंभ राशि के लोगों आज अपने काफी समय बर्बाद कर देंगे। आज हो सकता है कि आप अपने काम पर फोकस न करके बल्कि, अपने विषय के बारे में अनावश्यक ही चर्चा करते रहने से आप अपना 100 % नहीं दे पाएंगे।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Rashifal Pisces)

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि आज मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावनाएं हैं। आज आपके सभी क्षेत्रों में लाभ प्राप्ति की संभावनाएं बन रही है। प्रेम संबंधों के प्रति आपका झुकाव अधिक रहेगा। संतान सुख के लिए यह वर्ष उतार-चढाव भरा रहेगा।

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग