Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025 : मेष राशि को संघर्ष से मिल सकती है सफलता, मिथुन को नए अवसर, मीन राशि के छात्रों के लिए शुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025 : 15 अक्टूबर 2025 का दैनिक राशिफल: मेष राशि को मेहनत से सफलता, वृषभ को आर्थिक लाभ, मिथुन और कर्क को करियर में नए अवसर। सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक के लिए संबंधों में सुधार के योग। मीन राशि के छात्रों के लिए अनुकूल समय।

3 min read
Aaj Ka Rashifal 15 October 2025

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025 : आज का राशिफल (15 अक्टूबर 2025)

Aaj Ka Rashifal 15 October 2025 : आज का दिन सभी राशियों के लिए नई दिशा और संभावनाएं लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति कई लोगों के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। जहां मेष राशि के जातकों को अधिकार और मान-सम्मान पाने के लिए मेहनत करनी होगी, वहीं वृषभ राशि के लोगों को निर्णय क्षमता और भावनात्मक संतुलन के कारण लाभ मिलेगा। मिथुन और कर्क राशि वालों को करियर में नई ऊंचाइयां छूने का मौका मिल सकता है। सिंह और कन्या राशि के जातकों के लिए पद, प्रतिष्ठा और संपर्कों में वृद्धि के संकेत हैं। तुला और वृश्चिक राशि के लोगों को संबंधों और संवाद में संतुलन बनाए रखना होगा।
धनु और मकर राशि के लिए आर्थिक और व्यावसायिक दृष्टि से दिन शुभ रह सकता है, जबकि कुंभ राशि को कार्यों की धीमी गति से धैर्य रखना होगा। मीन राशि के छात्रों और प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है। पंडित मुकेश भरद्वाज से जानिए आपका लकी कलर, लकी नंबर, और कौन से सितारे आपको देंगे भाग्य का साथ।

मेष राशि (Aries)

अधिकार प्राप्ति के लिए संघर्ष करना होगा। नई जॉब ढूंढ रहे लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की राय महत्हहवपूर्ण रहेगी। ससुराल पक्ष से मदद मिल सकती है।

लकी कलर - यलो कलर
लकी अंक - 9

वृषभ राशि (Taurus)

निर्णय क्षमता और भावनात्मक संतुलन के कारण कठिन परिस्थितियों में भी व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बेहतर होगा। शेयर बाजार से लाभान्वित हो सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी। घर की मरम्मत पर धन खर्च हो सकता है।

लकी कलर -ग्रे कलर
लकी अंक - 7

मिथुन राशि (Gemini)

कार्यस्थल पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए योजना बद्ध कार्य करना होगा। प्रेम संबंधों में साथी की भावना का आदर करना होगा। पुराने परिश्रम का लाभ मिलेगा। विदेश व्यापार से जुड़ी संभावना पर काम करने के मौके मिलेंगे।

लकी कलर -क्रीम कलर
लकी अंक -2

कर्क राशि (Cancer)

शब्दों की कोमलता और स्वभाव की विनम्रता से विरोधियों का हृदय जीतने में भी सफल रहेंगे। तकनीकी दक्षता बढ़ेगी। नए क्षेत्रों में पदार्पण होगा। लेखन और साहित्य से जुड़ाव से सम्मान और प्रभाव में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

लकी कलर -गोल्डन कलर
लकी अंक - 2

सिंह राशि (Leo)

राजनीति में संगठन के साथ आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उच्च अधिकारियों में पैठ बनेगी। शत्रु समझौता वार्ता के लिए बाध्य होंगे। वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में खर्च बढ़ने का प्रभाव अर्थव्यवस्था में पड़ेगा।

लकी कलर -परपल कलर
लकी अंक - 9

कन्या राशि (Virgo)

अभिरुचियों में बदलाव महसूस करेंगे। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। दुर्व्यसनों से दूरी बनानी होगी। बेरोजगारों को रोजगार पाने के अवसर मिलने की संभावना है। व्यावसायिक यात्रा से नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।

लकी कलर -ब्ल्यू कलर
लकी अंक - 3

तुला राशि (Libra)

उच्च अधिकारियों के प्रभाव में साथी कर्मियों से दूरी बनाना भविष्य के लिए परेशानी भरा हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी की राय को महत्व देना होगा। साझेदारों से वार्तालाप सकारात्मक रहेगी।

लकी कलर -ब्राऊन कलर
लकी अंक - 1

वृश्चिक राशि (Scorpio)

व्यवहार की कठोरता से स्नेही जनों से दूरी बन सकती है। भूमि भवन के व्यापार से अनुमान से अधिक धन मिल सकता है। प्रेम संबंधों में सद्भाव बढ़ेगा। मित्रों के कारण व्यर्थ की भाग दौड़ हो सकती है।

लकी कलर -कैमल कलर
लकी अंक - 4

धनु राशि (Sagittarius)

होटल और खानपान के व्यवसाय से जुड़े लोगों को विशेष लाभ की संभावना रहेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। खोजपूर्ण प्रवृत्ति के कारण विशेष सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

लकी कलर -कॉफी कलर
लकी अंक - 5

मकर राशि (Capricorn)

इंजीनियरिंग और मशीनरी से जुड़े कार्यों से अतिरिक्त आय की संभावना रहेगी। माता-पिता से बातचीत में आर्थिक पारदर्शिता रखनी होगी। पुराने विवादों के शांतिपूर्ण हल ढूंढ़ने होंगे। दूरी की यात्रा टालना ठीक रहेगा।

लकी कलर -नेवी ब्ल्यू
लकी अंक - 1

कुंभ राशि (Aquarius)

कार्यों की धीमी गति से तनाव हो सकता है। उच्च अधिकारियों की अपेक्षाओं को पूरा करना मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों में आर्थिक लेन देन बाद में तनाव का कारण बन सकता है। सावधानी रखनी होगी।

लकी कलर -ग्रीन कलर
लकी अंक - 6

मीन राशि (Pisces)

शैक्षणिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। एकाग्रता का स्तर बेहतर होने से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय में नई पूंजी की आवश्यकता पड़ेगी। प्रेम संबंधों को समय देना कठिन रहेगा।

लकी कलर - सिलवर कलर
लकी अंक - 8

#Rashifal-2025में अब तक