Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 17 October 2025 : रमा एकादशी 2025: 17 अक्टूबर को 3 राशियों धनलाभ और सफलता का योग? जानें मेष, सिंह, धनु पर लक्ष्मी-विष्णु की विशेष कृपा

Today Rashifal in Hindi, 17 October 2025 : कार्तिक मास की रमा एकादशी का पावन दिन 17 अक्टूबर 2025 को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने से विशेष पुण्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ग्रहों की स्थिति आज कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। खासतौर पर मेष, सिंह और धनु राशि वालों के लिए।

3 min read
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal : रमा एकादशी 2025

Aaj ka Rashifal in Hindi,​ 17 October 2025 : कार्तिक मास की पहली एकादशी, रमा एकादशी, का शुभ दिन 17 अक्टूबर 2025 को है। मान्यता है कि इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की पूजा से विशेष फल मिलते हैं। ऐसे पावन अवसर पर, जानिए आपकी राशि के लिए ग्रहों की चाल क्या संकेत दे रही है। आज के दिन कुछ राशियों (मेष, सिंह, धनु) को कम परिश्रम में अधिक सफलता, प्रशासन से मदद, और आकस्मिक आय का समर्थन मिलेगा, जिससे उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी। वृषभ राशि के लोग कार्यस्थल पर अतिव्यस्त रहेंगे और घर की सज्जा पर खर्च करेंगे, जबकि कर्क राशि के जातकों को उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि के लोग अपने ज्ञान से पहचान बनाएंगे, लेकिन काम की व्यस्तता से कुछ खास मौके छूट सकते हैं। तुला राशि वालों के लिए ससुराल पक्ष से निकटता बढ़ेगी और आय को भूमि में निवेश करने के योग हैं। मीन राशि के लोगों को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। पंडित मुकेश भारद्वाज से जानिए आपके लिए लकी कलर और लकी अंक क्या है, और रमा एकादशी का यह दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है।

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

कम परिश्रम में अधिक सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। छोटी-छोटी बातों को मुद्दा बनाने की अपेक्षा सहयोग और पूर्ण व्यवहार आगे बढ़ने का दिन है। बेकार के कार्यों में ऊर्जा खोने की अपेक्षा पेंडिंग कार्यों को पूरा करना बेहतर रहेगा।

  • लकी कलर- ग्रीन कलर
  • लकी अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

कार्यस्थल पर अतिरिक्त काम और सार्वजनिक जीवन में कुछ आयोजनों की जिम्मेदारी मिलने से अतिव्यस्त रह सकते हैं। घर की आंतरिक सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वाहन खरीदने के योग भी बना रहे हैं।

  • लकी कलर-क्रीम कलर
  • लकी अंक - 4

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आपके ज्ञान और समझदारी की वजह से आपकी इज़्जत और पहचान बढ़ेगी। कामकाज में ज़्यादा व्यस्त रहने से कुछ खास पारिवारिक या भावनात्मक मौके छूट सकते हैं। मन न होते हुए भी आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

  • लकी कलर-डार्क ब्राउन
  • लकी अंक - 9

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में नयापन लाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मित्रों का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे।

  • लकी कलर-ऑफ व्हाइट कलर
  • लकी अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

संकल्प सिद्धि का दिन है। कई जिम्मेदारियां एक साथ पूरी करने के अवसर मिल सकते हैं। पूर्व निर्धारित से अधिक आय मिलने से प्रसन्नता रहेगी। प्रशासन से मदद मिलेगी। पारिवारिक जीवन में नए उत्साह का संचार होगा।

  • लकी कलर-ऑरेंज कलर
  • लकी अंक - 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

परिस्थितियों में बदलाव के संकेत है। धीरज और धैर्य से कार्य करने होंगे। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मितव्ययिता से काम करना होगा। भावनात्मक संबंधों से सहयोग और ऊर्जा मिलेगी।

  • लकी कलर- स्काई ब्ल्यू कलर
  • लकी अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

ससुराल पक्ष से निकटता बढ़ेगी। नई परिस्थितियों का आकलन सूझबूझ से करना होगा। उच्च अधिकारियों को विश्वास में लेकर कार्य करना श्रेष्ठ रहेगा। अतिरिक्त आय को भूमि में निवेश करने के योग बन रहे हैं।

  • लकी कलर- ब्राइट व्हाइट कलर
  • लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

शत्रु सक्रिय रह सकते हैं। उनकी योजनाओं पर नजर रखनी होगी। कार्य कुशलता में वृद्धि करके सभी आलोचना को मौन कर सकते हैं। बचत को निवेश करते समय जोखिम ना लें। ज्यादा का लोभ परेशानी में डाल सकता है।

  • लकी कलर- कॉपर कलर
  • लकी अंक - 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

पारिवारिक जीवन में उत्साह और आनंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी की व्यवहार कुशलता से सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य के समर्थन से आकस्मिक आय के योग बन रहे हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

  • लकी कलर- पीच कलर
  • लकी अंक - 7

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

काम की जगह पर हालात धीरे-धीरे काबू में आ जाएंगे। सहकर्मियों से थोड़ी नाराज़गी या मतभेद हो सकते हैं, इसलिए अनुशासन बनाए रखें। प्यार के रिश्तों में कोई बड़ा फैसला लेने की नौबत आ सकती है। फिलहाल यात्रा करने से बचें।

  • लकी कलर- कॉफी कलर
  • लकी अंक - 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कार्य कुशलता और कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भावनात्मक संबंधों के प्रति झुकाव बढ़ने से महत्वपूर्ण निर्णयों में देरी हो सकती है। नये साझेदारी व्यवसाय को शुरू करने के लिए बातचीत होगी।

  • लकी कलर- सिल्वर कलर
  • लकी अंक - 8

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

मित्रों की कार्य योजनाओं से असुरक्षा की भावना महसूस करेंगे। निवास स्थान या जॉब में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पारिवारिक लोगों की उदासीन प्रतिक्रिया से तनाव हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है।

  • लकी कलर- ग्रे कलर
  • लकी अंक - 2
#Rashifal-2025में अब तक