
Aaj Ka Rashifal : 4 नवंबर 2025 का दैनिक राशिफल (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)
Aaj Ka Rashifal, 4 November 2025 : 4 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन हनुमान जी की विशेष कृपा लेकर आया है। आज का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाओं और उत्साह से भरा रहेगा। जहां कुछ राशि वालों को कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलेंगी, वहीं कुछ के लिए आर्थिक लाभ के संकेत मिल रहे हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य का समय है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक आज का आपका दिन कैसा रहेगा और कौन-सी राशि पर बरसेगी बजरंगबली की विशेष कृपा।
दोपहर बाद कार्यों में गति आएगी। उच्च अधिकारियों द्वारा नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापारिक कार्यों में यात्रा से प्रगति की संभावना रहेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे लाभ मिल सकते हैं।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 8
आवश्यक आर्थिक लेनदेन दिन के पूर्वार्ध में निपटाने का प्रयास करें। अन्यथा अतिरिक्त व्यव भार बढ़ने की संभावना रहेगी। भावनात्मक संबंधों में परस्पर निकटता महसूस करेंगे। विरोधियों से सावधान रहें।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाइट
लकी अंक - 4
पिछले कार्यों के परिणाम आर्थिक लाभ के रूप में सामने आ सकते हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को लगातार प्रयत्नशील रहना होगा। मित्र ध्यान भटकाने का प्रयास कर सकते हैं। शेयर बाजार या पुराने निवेश से लाभान्वित हो सकते हैं।
लकी कलर- रेड कलर
लकी अंक - 6
कामकाज में व्यस्त रहने का दिन है। सफलता मिलने से उत्साहित रहेंगे। परिवार के लोगों का आर्थिक समर्थन मिल सकता है। शैक्षणिक कार्यों में विशेष सफलता से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 2
संघर्ष में डटे रहे तो अंततः लाभान्वित होने के योग बन रहे हैं। आर्थिक रूप से संतुष्ट अनुभव करेंगे। नई जिम्मेदारियां के लिए विश्वत लोगों की टीम बनानी होगी। प्रेम संबंधों में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 1
अधिक परिश्रम का असर स्वास्थ्य पर विपरीत पड़ सकता है। खान पान और आराम का विशेष ध्यान रखना होगा। परिवार जनों पर निर्भरता बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में वार्तालाप के समय शब्दों की गरिमा रखनी होगी।
लकी कलर- पिंक कलर
लकी अंक - 2
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उनकी मदद से विरोधी पस्त होंगे। व्यावसायिक साझेदारों से मुलाकात सार्थक रहेगी। कार्यस्थल पर भूमिका बदल सकती है। जीवन शैली में बदलाव के स्वास्थ्य पर सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।
लकी कलर- ब्राईट व्हाइट
लकी अंक - 9
नियमों की अनदेखी करना परेशानी में डाल सकता है। उच्च अधिकारियों से तनाव लेने से बचे। पुराने विवाद उभर कर आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना होगा। नया वाहन खरीदने की योजना आगे बढ़ सकती है।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक - 5
कार्यस्थल पर साथी कर्मियों को सहयोग देकर बेहतर माहौल बनाने में सहायक होंगे। लेखन और मीडिया से जुड़े हुए लोग लाभान्वित हो सकते हैं। भावनात्मक संबंधों को समय देना कठिन रहेगा।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 3
छोटी-छोटी सफलताओं से उत्साहित महसूस करेंगे। भाग्य के समर्थन से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में पुरानी समस्याओं के उभरने से थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 6
कार्यों की गति तेज रहेगी। पर परिणाम सुनिश्चित करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। परिश्रम का फल दूसरों को मिलने की संभावना रहेगी। प्रिय जनों के साथ यात्रा सुखद और आनंददाई रह सकती है।
लकी कलर- ब्राऊन
लकी अंक - 3
नवीन विषयों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में छोटी बातों पर विवाद बड़े होने की संभावना है। सावधानी रखनी होगी। नए व्यवसाय के लिए संबंधित पक्षों से वार्तालाप सकारात्मक रहने से उत्साहित रहेंगे।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 9
Published on:
04 Nov 2025 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग

