Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 3 November 2025 : 3 नवंबर को खुल सकते हैं सफलता के द्वार, जानिए मेष से मीन तक किसे मिलेगी गुड न्यूज

Aaj Ka Rashifal, 3 November 2025 : 3 नवंबर 2025 का राशिफल – जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति से जुड़े खास ज्योतिषीय सुझाव। जानें आज का लकी कलर और लकी नंबर।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal, 3 November 2025 : 3 नवंबर को खुल सकते हैं सफलता के द्वार, जानिए मेष से मीन तक किसे मिलेगी गुड न्यूज

Aaj Ka Rashifal : आज का राशिफल 3 नवंबर 2025: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal, 3 November 2025 : 3 नवंबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आ रहा है। आज ग्रहों की स्थिति जीवन के विभिन्न पहलुओं—करियर, स्वास्थ्य, संबंधों और आर्थिक मामलों पर विशेष प्रभाव डाल रही है। कुछ राशियों को सफलता और भाग्य का साथ मिलेगा, जबकि कुछ को संयम और सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्वाज से मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल, लकी कलर और लकी नंबर के साथ।

आज का मेष राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

व्यवस्था में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। मिलजुल कर किए गए कार्यों में सफलता जल्दी मिलेगी। विरोधी कार्यों में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। भवन निर्माण से जुड़े कार्यों में रुकावटें दूर होकर आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 9

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

अतिआत्मविश्वास परेशानियों में डाल सकता है। विवादित विषयों से दूरी बनानी होगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के अवसर बन सकते हैं। कार्यस्थल पर पिछली गलतियों को दोहराने से बचना होगा।
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 8

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

परिस्थितियों भी बदलेंगी मन भी बदलेगा। कार्य कुशलता का स्तर बदलने में समय लगेगा। परिवार के प्रति नकारात्मक होने से बचना होगा। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे का साथ मिलेगा। विलासिता की वस्तुओं को खरीदने की योजना बनेगी।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 6

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

भाग्य का समर्थन मिलने से सभी पक्ष आपका सहयोग करेंगे। उच्च शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों में मन मुताबिक सफलता मिल सकती है। कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए नई तकनीकी सीखनी होगी।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाईट
लकी अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

जरूरी काम दिन के प्रारंभ में निपटाना श्रेयकर रहेगा। भावनात्मक संबंधों को समय देना पड़ सकता है। अचानक व्यय भार बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने से यात्रा प्रवास बढ़ सकता है।
लकी कलर-ओरेंज कलर
लकी अंक - 9

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

बैंकिंग और फाइनेंस से जुड़े लोगों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने के बेहतर अवसर मौजूद रहेंगे। उच्च अधिकारियों के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भावनात्मक संबंधों में नई शुरुआत से उत्साहित रहेंगे। यात्रा टाले।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 9

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बनाने के लिए अनुमान से अधिक प्रयत्नशील रहना पड़ सकता हैं विरोधी नई योजना बनाकर परेशान करने का प्रयास करेंगे मित्रों की मदद लेनी होगी परिवार का समर्थन मिलेगा
लकी कलर- ब्राईट व्हाईट
लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

संबंधों में नए घटनाक्रम के तहत निकटता आ सकती है। अनुशासन की कमी के कारण गुरुजनों की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा में उलझने से बचना होगा। धन की अच्छी उपलब्धता रहेगी।
लकी कलर- यलो
लकी अंक - 6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

नये लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने को तत्पर रहेगें। अभिभावकों का समर्थन मिलेगा। शेयर मार्केट या जोखिम भरे निवेश से दूरी बनानी होगी। विरोधियों से सावधान रहना होगा। यात्रा योग बन रहे हैं।
लकी कलर- कॉफी कलर
लकी अंक - 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

जोड़-तोड़ से काम बनाने वाले लोगों से सावधान रहना होगा। साथी नाकारात्मक विचारों से प्रेरित होकर भावनात्मक कष्ट पहुंचा सकता है। पारिवारिक लोगों से संबल मिलेगा। कार्यस्थल पर साथी कर्मियों की मदद से लक्ष्यों की पूर्ति होगी।
लकी कलर- स्काई ब्ल्यू कलर
लकी अंक - 4

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

कठिन समस्याओं में मित्रों की मदद करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन में अभिभावकों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यस्थल पर साथी कर्मियों के बीच आपसी अविश्वास की भावना से आहत हो सकते हैं।
लकी कलर- परपल कलर
लकी अंक - 2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

न्यायिक प्रकरण में आपकी विजय हो सकती है। अपनी बात को बेहतर ढंग से रखना होगा रुका हुआ धन मिलने से प्रसन्नता रहेगी। भावनात्मक संबंधों में तनाव के बाद मधुरता से आनंदित रहेंगे।
लकी कलर- कोरल रेड
लकी अंक - 5

#Rashifal-2025में अब तक