
Aaj ka rashifal 2 November 2025
Aaj Ka Rashifal, 2 November 2025 : कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर चंद्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कई राशियों के जीवन में परिवर्तन की संभावना बन रही है। पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र और व्याघात योग के संयोग से यह रविवार कुछ के लिए सौभाग्यशाली तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। प्रेम, करियर और आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए क्या संकेत दे रहा है, जानिए पंडित मुकेश भारद्धाज से मेष से मीन तक का सटीक दैनिक राशिफल।
थोड़ा संभल कर कार्य करने की आवश्यकता है। मिथ्या आरोप का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। खर्चो पर नियंत्रण करना मुश्किल रहेगा। प्रेम संबंधों से सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 5
कार्यस्थल पर नई चुनौतियां मिलेगी। प्रतिभा से कार्यों को निष्पादित करके प्रतिष्ठा और सम्मान मिलेगा। नए व्यवसाय के लिए योजना बनाने का सही समय है। भूमि और भवन के सौदों से फायदा मिल सकता है।
लकी कलर- क्रीम कलर
लकी अंक - 4
मिले-जुले प्रभाव वाला दिन है। पारिवारिक लोगों के बीच भावनात्मक संतुलन बनाने की जिम्मेदारी आप पर आ सकती है। आर्थिक रूप से थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 9
रुका हुआ धन मिलने से उत्साहित रहेंगे। आर्थिक गतिविधियां तीव्र होगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक विचारों से प्रेरित रहेंगे पर बीच के लोगों को हटाना होगा। तभी संबंध पूर्णतया सुधरेंगे।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाईट
लकी अंक - 2
कार्यों की गति सुस्त रह सकती है। आर्थिक रूप से संतुष्ट अनुभव करेंगे। नए लोगों से मुलाकात भावी योजनाओं को आकार देने में सहायक होगी। मांगलिक कार्यों पर धन खर्च होगा।
लकी कलर- व्हाईट
लकी अंक - 3
पुराने प्रकरण फिर से उभर सकते हैं। तनाव में मित्रों की मदद लेनी होगी। आर्थिक रूप से परिवार पर निर्भरता बढ़ेगी। नए अनुबंधों के लिए तैयारी को प्राथमिकता देनी होगी। भावनात्मक संबंध सुधरेंगे।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक - 2
व्यवस्था पर पकड़ कमजोर हो सकती है। विरोधी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। मित्रों और भावनात्मक संबंधों से मदद मिलेगी। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे पर मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
लकी कलर- लाईट रेड
लकी अंक - 1
दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी नए संपर्क बनेंगे सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा बढ़ने से प्रसन्न रह सकते हैं। आर्थिक गतिविधियों मैं दूसरों का सहयोग करने पर ही लाभ की स्थितियां बनेगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता की संभावना बन रही है।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 5
पुराने मित्रों से मुलाकात से आल्हादित रहेंगें। खेल और मनोरंजन के साधनों से जुड़ाव बढ़ेगा। योजना से अधिक धन खर्च हो सकता है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं रह सकती हैं।
लकी कलर- यलो कलर
लकी अंक - 4
प्रतिष्ठा बचाए रखने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। दूसरों की भावनाओं को आहत करने से बचे। परिवार में अधिकारों को लेकर थोड़ी तनातनी रह सकती है। नए भावनात्मक संबंधों को स्नेह से पोषित करना होगा।
लकी कलर- ब्ल्यू कलर
लकी अंक - 8
पुरानी यादें ताजा होगी। मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा। परिस्थितियों को समझ कर आगे बढ़ेंगे तो आर्थिक तनाव कम होंगे। लंबी दूरी की यात्रा टालना श्रेयकर रहेगा।
लकी कलर- सेफ्रान कलर
लकी अंक - 5
प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिल सकती है। भाग्य का समर्थन मिलेगा। गतिविधियों में तेजी आएगी। किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन में नई उपलब्धियां हासिल हो सकते ।हैं विवादों से दूरी बनानी होगी।
लकी कलर- ग्रीन कलर
लकी अंक - 3
Published on:
02 Nov 2025 05:00 am
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग

