Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 1 November 2025 : 1 नवंबर को इन 5 राशियों की चमक सकती है किस्मत, देवउठनी पर जानें सभी 12 राशियों का हाल 

Aaj Ka Rashifal, 1 November 2025 : 1 नवंबर 2025 का राशिफल : देवउठनी एकादशी के दिन मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज का हाल, शुभ रंग और लकी नंबर जानें।

3 min read
Google source verification
Aaj Ka Rashifal 1 November 2025

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025 : शनिवार, 1 नवंबर राशिफल: (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal, 1 November 2025 : 1 नवंबर 2025, शनिवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी और एकादशी तिथि का शुभ संयोग है। इसी दिन देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा, जो सुबह 9:12 बजे शुरू होगा और जिसका विशेष महत्व है। इस आध्यात्मिक वातावरण में, आइए जानते हैं कि यह खास दिन आपकी राशि के लिए क्या लेकर आया है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर, यह राशिफल आपको व्यापार, करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में आने वाली चुनौतियों और अवसरों को समझने में मदद करेगा। अपने भाग्यशाली रंग और अंक के साथ पंडित मुकेश भारद्वाज से अपनी राशि के अनुसार मार्गदर्शन प्राप्त करें।

आज का मेष राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

धीरज और धैर्य से फैसले लेने होंगे। कार्यों में प्रगति बेहतर रहेगी। शिक्षा में पुरानी मेहनत का फल मिलेगा। साक्षात्कार में सफलता के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
लकी कलर- ग्रीन कलर
लकी अंक - 5

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा से बचना होगा। वाद विवाद लक्ष्यों से दूर ले जा सकते हैं। किसी की मदद करके प्रसन्नता अनुभव होगी। मेहमानों का स्वागत करके सकारात्मक अनुभव करेंगे। लंबी दूरी की यात्रा टाले।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 4

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

आर्थिक तनाव दूर करने के लिए संपत्ति या पुरानी बचत को खर्च करना पड़ सकता है। भावनात्मक संबंधों में सहयोग देकर अपनी बात मनवाना बेहतर रहेगा। नई योजनाओं पर धन खर्च करने से पहले खतरों का आकलन अवश्य करें।
लकी कलर- पीच कलर
लकी अंक - 8

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

साथी कर्मियों से तालमेल के अभाव में कार्यक्रम सुनियोजित करना मुश्किल रहेगा। करियर में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। अच्छे प्रस्ताव मिलने से तनाव कम होगा। महत्वपूर्ण मामलों में सूझबूझ से लिए गए निर्णय सफल रहेंगे।
लकी कलर- ऑफ़ व्हाईट
लकी अंक -6

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सही वक्त पर लिए गए निर्णय केवल आर्थिक लाभ बल्कि प्रतिष्ठा में भी वृद्धि करेंगे। पारिवारिक जीवन में एक दूसरों की राय को महत्व देना आपसी सौहार्द और विश्वास को बढ़ाएगा। नई तकनीकी सीखने को प्रेरित हो सकते हैं.
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 2

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

कार्यों के प्रति गंभीर रुख रखना होगा। इसके बावजूद भी आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। विरोधी मौके का फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। अधिकारियों से बनाकर चलना परेशानियों से बचाएगा।
लकी कलर- कॉपर कलर
लकी अंक -3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

आर्थिक जोखिम उठाने का सही समय नहीं है. शिक्षार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए परिवार का समर्थन मिलेगा। पुराने भावनात्मक संबंधों से तनाव मिल सकता है। न्यायालय में आपका पक्ष मजबूत होगा।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक -1

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

एक साथ कई कार्यो को कुशलतापूर्वक पूरा कर पाएंगे। प्रबंधकीय दक्षता की सर्वत्र प्रशंसा होगी। ईर्ष्या और द्वेष का केंद्र हो सकते हैं। व्यवसाय में नए विकल्प खुलेंगे। ससुराल पक्ष की मदद मिलेगी।
लकी कलर- पिकॉक ब्ल्यू
लकी अंक -6

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

प्रभाव और धन दोनों में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। विवादों में उलझा धन मिलने की संभावना है। भावनात्मक संबंधों में आपसी सम्मान का ख्याल रखना होगा। शब्दों में विनम्रता संबंधों में निकटता दिलवाएगी।
लकी कलर- पिश्ता ग्रीन
लकी अंक -3

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

जॉब छोड़कर व्यवसायिक सफलता पाने की योजना बनेगी। अविवाहितों के लिए बेहतर रिश्तों के प्रस्ताव मिलेगें। मन में निराशा का भाव रह सकता है। यात्रा प्रवास टालना ठीक रहेगा।
लकी कलर- पिकॉक ब्ल्यु
लकी अंक -8

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

उत्साहित और प्रफुल्लित अनुभव करेंगे। कार्यों के परिणाम उम्मीद से बेहतर रह सकते हैं। अंतर्दृष्टि की मदद से लिए गए फैसले भविष्य के लिए सुरक्षा प्रदान करेंगे। अभिभावकों से बातचीत सुखद रहेगी।
लकी कलर- सेफ्रान कलर
लकी अंक -2

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। आध्यात्मिक क्रिया कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। यात्रा में स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
लकी कलर- स्काई ब्ल्यू कलर
लकी अंक -9

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग