Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Govardhan Puja Tarot Horoscope : गोवर्धन पूजा पर जानें आपकी राशि का भविष्य – क्या कह रहे हैं टैरो कार्ड्स?

Tarot Card Reading 22 October 2025 : टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2025: टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानें आज का राशिफल। कौन सी राशि पर है मां लक्ष्मी की कृपा और किसे रहना होगा सावधान।

3 min read
Tarot Card Reading 22 October

Tarot Card Reading 22 October : गोवर्धन पूजा विशेष टैरो राशिफल

Tarot Card Reading 22 October 2025,टैरो राशिफल 22 अक्टूबर 2025 : आज अन्नकूट और गोवर्धन पूजा का शुभ पर्व है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा बता रही हैं कि आज का दिन किस राशि के लिए शुभ रहेगा और किसे सावधानी बरतनी होगी। जानिए, आपके लिए टैरो कार्ड क्या संकेत दे रहे हैं प्रेम, करियर, स्वास्थ्य और भाग्य के संदर्भ में।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Card Reading)

मेष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा होगा। आप अपने बिजनस अथवा ऑफ़िस के काम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यह यात्रा विदेश से जुड़ी हो सकती है। बच्चों के स्वभाव में आज कुछ अजीब सी आक्रामकता देखने को मिलेगी।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Taurus)

वृष राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए लाभपूर्ण होगा। आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और आज आपकी किस्मत का सितारा बदल रहा है, लेकिन मजबूत इच्छाशक्ति के बिना आप कामयाबी नहीं पा सकेंगे। जो जातक अभी अभी माता-पिता बने हैं उनको अपनी संतान के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा आज भाग्य आप पर मेहरबान है।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Card Reading)

मिथुन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन किसी भी मामले में आपको धैर्य से काम लेना चाहिए।किसी भी कार्य में आपाधापी करना आपके लिए हानिकारक होगा। आपको अपने परिवार के स्वास्थ्य, बीमारी या अन्य किसी क्षति पर कुछ पैसा खर्च करना पड़ सकता है। आज आपको मौसम की मार भी झेलनी पड़ सकती है। जैसे-जैसे मौसम में बदलाव होंगे स्वास्थ्य खराब होगा।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Reading Cancer)

कर्क राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काफी शुभ होगा। आज विदेश यात्रा का योग है, जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। पढ़ने वाले बच्चों का विशेष ध्यान रखें, बच्चों का मन पढ़ाई से भटक सकता है और बच्चे फालतू के कामों में अधिक व्यस्त रहेंगे।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Leo)

सिंह राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज भाग्य आपका साथ दे रहा है और आज विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है, संतान की ओर से भी शुभ समाचार मिल सकता है, वाद-विवाद से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। धैर्य से हर काम को पूरा करें और सेहत का ध्यान रखें और लंबी यात्रा पर निकलने से बचें। बच्चों की मित्रता पर नजर रखें।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for today)

कन्या राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। यदि आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें, सभी पक्षों का सही से मूल्यांकन करें। उसके पश्चात ही कोई निर्णय करें। शिक्षा प्राप्ति के लिए आज का दिन सबसे खास हो सकता है।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

तुला राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आपकी चिंताएं बढ़ सकती हैं। सहनशक्ति से काम लें और कार्यक्षेत्र में दूसरों के सामने अपने को असहज महसूस न होने दें। अगर आप शिक्षा को बोझ न समझकर मेहनत से काम करेंगे तो आपको निश्चित ही सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

वृश्चिक राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। व्यापार अथवा कार्यक्षेत्र में दिन लाभप्रद रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन अच्छे ढंग से कर पाएंगे। आप माता पिता को दोगुनी खुशी दे सकते हैं। इस वक्त किस्मत आपका साथ देगी।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Sagittarius)

धनु राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन किस्मत साथ देगी। अविवाहितों के लिए अनुकूल समय है, विवाह के योग बनेंगे और परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आपकी अपनों से भेंट होगी। पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए यह दिन अच्छा रहेगा। खेल-प्रतियोगिता या अन्य शैक्षिक प्रतियोगिताओं में आप अपने प्रतिभा दिखाने में कामयाब होंगे। भाग्य आपका साथ देगा।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

मकर राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता वाला रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें एवं मानसिक संतुलन बनाए रखें। आर्थिक स्थिति पहले की अपेक्षा मजबूत रहेगी। दिखावे और आडंबरों से दूर रहें। आज कोई बड़ा फैसला लेने से बचें।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

कुंभ राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज के दिन भाग्य आपका साथ देगा और आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी व रुके कार्यों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामलें मे यह समय अच्छा नहीं है। वाहन ध्यान से चलाएं और चोट लगने की आशंका है। किसी से ऊंची आवाज में न बोलें और बहस से बचें।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Pisces)

मीन राशि वालों के टैरो कार्ड बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए कुछ मिलाजुला रहेगा। आज आपको कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों का सामना करना पड़ सकता है। रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी परन्तु आपकी सक्रियता महत्वपूर्ण रहेगी। भाग्य आपका साथ देगा।

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग