Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj Ka Rashifal, 19 October 2025 : आज का राशिफल : सिंह को सफलता, वृश्चिक-धनु को शुभ समाचार, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal, 19 October 2025 : आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025 पंडित जी से जानें — सिंह राशि को प्रशासनिक सफलता, वृश्चिक और धनु को पारिवारिक शुभ समाचार। मेष और तुला को खर्चों से बचने की सलाह, जबकि मिथुन और कर्क को मिलेंगे नए अवसर। जानिए आपका लकी कलर, लकी नंबर और आज का भाग्यफल।

3 min read
Aaj Ka Rashifal 19 October 2025

Aaj Ka Rashifal 19 October 2025 : आज का राशिफल 19 अक्टूबर 2025 (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Aaj Ka Rashifal, 19 October 2025 : आज का दिन कुछ राशियों के लिए प्रयासों में तेजी और नए रास्ते खुलने के संकेत दे रहा है, जबकि कुछ को धैर्य और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। मेष और तुला राशि वालों को ख़र्चों और फैसलों में देरी से बचने की आवश्यकता है। वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए ज्ञान के विस्तार और अतिरिक्त आय के नए स्रोत खुलने के योग हैं। कर्क और कन्या राशि वाले छोटी सफलताओं से आत्मविश्वास बढ़ाएंगे और नई जिम्मेदारियां प्राप्त कर सकते हैं, जिससे उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंह राशि तर्कशक्ति से विरोधियों पर हावी होगी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता पा सकती है।

वृश्चिक और धनु राशि के लिए यह दिन पारिवारिक सहयोग, आर्थिक तनाव में कमी, और कार्यस्थल पर बदलाव के संकेत दे रहा है, जिससे वर्चस्व बढ़ेगा। मकर और कुंभ राशि वालों को वैवाहिक जीवन में तनाव को कम करने के लिए परिवार को समय देना होगा और नए लोगों पर भरोसा करने से बचना होगा, जबकि मीन राशि के जातक खास कार्य पूरा होने से प्रसन्न होंगे पर साझेदारों से मतभेद हो सकता है। अपने लकी कलर और लकी अंक के साथ, जानें कि आपका दिन कैसा रहेगा क्या आप सफलता की ऊंचाइयों को छुएंगे या चुनौतियों का सामना करेंगे?

रविवार, 19 अक्टूबर का दैनिक राशिफल

आज का मेष राशिफल (Aaj ka Mesh Rashifal)

तेज गति से चलते कार्यों में अवरोध महसूस करेंगे। भावनात्मक संबंधों से अपेक्षाओं का दबाव रहेगा। मुलाकात से तनाव दूर होंगे। खर्चो पर नियंत्रण करना मुश्किल रहेगा। तात्कालिक आवश्यकता के लिए उधार लेना पड़ सकता है।

लकी कलर- डार्क ब्राऊन
लकी अंक - 9

आज का वृषभ राशिफल राशि (Aaj ka Vrishabh Rashifal)

अनुसंधान और ज्ञान से जुड़े कार्य में रुचि बढ़ेगी। संबंधित संसाधनों पर धन खर्च हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह के मनभावन प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। मन को अति महत्वाकांक्षा से बचाना होगा ।

लकी कलर- ऑफ़ व्हाईट
लकी अंक - 4

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

नियमित आय के अतिरिक्त धन उपार्जन के नये रास्ते खुल सकने की सम्भावना बन रही है। प्रयास करने होंगे। दूसरों को सम्मान देकर सम्मान में वृद्धि होगी। व्यवहार में मधुरता रखनी होगी। मित्रों का साथ पुरानी स्मृतियों से जोडेगा ।
लकी कलर- ब्राईट व्हाइट
लकी अंक - 1

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

छोटी सफलताओं से आत्मविश्वास बढ़ावा महसूस करेंगे। दूसरे लोग आपकी कार्य प्रणाली की नकल कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। कार्यस्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
लकी कलर- गोल्डन कलर
लकी अंक - 2

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

तर्कशक्ति से विरोधियों को पीछे हटने के लिए मजबूर करेंगे। स्थिर धन संपदा संबंधी कार्यों में आपका पक्ष मजबूत होगा। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। प्रशासनिक कार्यों में राज्य पक्ष की मदद मिलेगी।
लकी कलर- ओरेंज कलर
लकी अंक - 8

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

व्यवस्था परिवर्तन से लाभान्वित होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी लोग आपका अनुसरण करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आकस्मिक यात्रा योग बन रहे हैं। भावनात्मक संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक रुख रहेगा।
लकी कलर- बनाना यलो
लकी अंक - 3

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

फैसलों में देरी करना आर्थिक तौर पर समस्या में डाल सकता है। विरोधी स्थिति का फायदा उठाना चाहेंगे। प्रेम संबंधों में आत्मीयता बढ़ेगी। व्यापार में सामूहिक निर्णय ज्यादा फायदेमंद रहेंगे।
लकी कलर- ग्रे कलर
लकी अंक - 2

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrishchik Rashifal)

प्रकृति के समीप जाने का अवसर मिलेगा। परिवार और मित्रों का सहयोग मिलने से आर्थिक तनाव कम होंगे। न्यायालय से जुड़े प्रकरणों में आपका पक्ष मजबूत होगा। भाई बहनों को उनके कार्यों में सहयोग देना पड़ सकता है।
लकी कलर-रेड कलर
लकी अंक - 5

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

वर्चस्व में वृद्धि होगी। नई कार्य पद्धति सीखने के मौके मिलेंगे। माता-पिता से बातचीत में विनम्र रहना होगा। कार्यस्थल में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। व्यावसायिक यात्रा के द्वारा व्यापार में उन्नति के योग बन रहे हैं।
लकी कलर- सैफ़्रॉन कलर
लकी अंक - 5

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

व्यापारिक बातचीत में दूसरों को अपनी बात पहले कहने दे। धैर्य रखने का लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। परिवार को समय देना होगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ की संभावना बन रही है।
लकी कलर- सिल्वर कलर
लकी अंक - 7

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को अधिक परिश्रम से गुजरना पड़ सकता है। थोड़े तनाव की स्थितियां भी बनेगी एक दूसरे की बात पर भरोसा करना होगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। नए लोगों पर भरोसा करने से बचे ।
लकी कलर- डार्क ग्रीन
लकी अंक - 6

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

किसी खास कार्य के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। साझेदारों से कुछ मुद्दों पर असहमतियां खड़ी हो सकती हैं। सहनशीलता दिखानी होगी। संतान कि सफलता प्रसन्नता देगी। साथ में उनको लेकर खर्च भी बढ़ सकते हैं।
लकी कलर- पर्पल कलर
लकी अंक - 4

#Rashifal-2025में अब तक

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग