Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tarot Horoscope 14 October 2025: 14 अक्टूबर 2025 का टैरो राशिफल: जानें आज के टैरो कार्ड्स क्या कहते हैं आपकी किस्मत के बारे में

Tarot Horoscope 14 October 2025 : टैरो कार्ड्स बता रहे हैं 14 अक्टूबर 2025 मंगलवार का राशिफल। मेष से मीन तक जानें आज कौन पा सकता है सफलता, धन लाभ और किसे रखना होगा ध्यान अपने स्वास्थ्य पर।

3 min read
Tarot Horoscope 14 October 2025

Tarot Horoscope 14 October 2025 : आज का टैरो राशिफल 14 अक्टूबर 2025: करियर, प्यार और धन के सितारों की पूरी भविष्यवाणी (फोटो सोर्स: Patrika Design Team)

Tarot Horoscope 14 October 2025: आज का दिन टैरो कार्ड्स के अनुसार हर राशि के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। 14 अक्टूबर 2025 मंगलवार के दिन टैरो राशिफल में जानें कि आज किस राशि के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं, किसे सतर्क रहने की जरूरत है और किन लोगों को मिल सकती है नई सफलता का अवसर। टैरो कार्ड्स आपकी आर्थिक स्थिति, रिश्तों, करियर, स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर आज क्या प्रभाव डालने वाले हैं—यहां पढ़ें टैरो रीडर नीतिका शर्मा का मेष से मीन तक का पूरा टैरो राशिफल और जानें कैसे रहेगा आपका दिन।

आज का मेष टैरो राशिफल (Today Aries Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आय के फिलहाल, अच्छे स्रोत बनेंगे। आपकी आय अच्छी बनी रहने के आसार हैं। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आध्यात्मिक उन्नति होगी।

आज का वृषभ टैरो राशिफल (Today Taurus Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, नई सूचनाएं और संदेश आपकी महत्वाकांक्षाओं को नए पर लगा सकते हैं। यात्राओं की अधिकता के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा।

आज का मिथुन टैरो राशिफल (Aaj Ka Mithun Tarot Rashifal)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए फिलहाल, पारिवारिक माहौल अशांत रहने वाला है। आपकी किसी लापरवाही या गलती की वजह से परिवार में अशांति बढ़ सकती है। वित्तीय मामलों में अपको व्यस्तता बनी रहेगी। संक्रमित रोगों से बचना चाहिए।

आज का कर्क राशि का टैरो राशिफल (Today Cancer Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, कर्क राशि के लोग फिलहाल, दूसरे लोगों के सामने आप अपने आपको बेहतर ढंग से अभिव्यक्त करेंगे। भूमि या भवन के विवाद के कारण मानसिक अशांति होगी।

आज का सिंह टैरो राशिफल (Today Leo Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह राशि के लोगों के लिए फिलहाल, सामान्य सी बात पर कानूनी विवाद हो सकता है। कागजी कामकाज और रोजमर्रा के कार्यों आप बेहतर ढंग से निपटाएंगे। यात्राओं का योग बन रहा है।

आज का कन्या टैरो राशिफल (Virgo tarot horoscope for today)

टैरो कार्ड्स की अनुसार, कन्या राशि के लोग इन दिनों काफी ऊंचे ख्यालों में खोये रहेंगे और कुछ कल्पनायें आपके मन को व्यथित कर सकती है। नई परियोजनाओं की शुरुआत करें और दूसरों का सहयोग लेने में हिचक न दिखाएं।

आज का तुला टैरो राशिफल (Today Libra Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, तुला राशि के लोगों के लिए फिलहाल, कामकाज में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, आज आपका दांपत्य जीवन सामान्यत: ठीक रहेगा। नवीन रोजगार प्राप्ति में सहायता मिलेगी।

वृश्चिक का टैरो राशिफल (Scorpio Tarot Horoscope Today)

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के लोगों के इस समय नए कार्यों की योजना बनानी चाहिए। ग्रह स्थितियां अनुकूल होने के कारण संघर्ष अनुरूप सफलता का प्रतिशत भी अच्छा होगा।

धनु राशि का टैरो राशिफल (Today Sagittarius Tarot Horoscope)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि महत्वपूर्ण पदों पर बैठे प्रभावशाली लोग आपका पक्ष लेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ाने हेतु आप प्रयासरत रहेंगे। मन में शांति होगी।

मकर राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Capricorn)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मकर राशि के लोगों के लिए फिलहाल, कार्य निपटाना और नए निवेश से आपको लाभ हो सकता है। आजीविका के क्षेत्र में परिवर्तन भी देखने को मिलेगा। राजकीय कार्यों में लाभ होगा।

कुंभ राशि का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Aquarius)

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के लोगों के लिए फिलहाल, समय प्रबंधन से आप कई रुके हुए काम कर सकते हैं, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आएगी।

मीन का आज का टैरो राशिफल (Today Tarot Horoscope for Pisces)

टैरो कार्ड्स के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए सहयोग और सहभागिता के साथ विरोधों का भी सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में अत्यंत प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

#Rashifal-2025में अब तक