
मोनालिसा और फरमान ने लव जिहाद पर तोड़ी चुप्पी। (फोटो सोर्स: @PTI_News)
Monalisa on Love Jihad: 2025 के महाकुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में छाई मोनालिसा भोसले ने केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से परिवार के खिलाफ जाकर एक्टर और मॉडल फरमान खान से शादी कर ली है। शादी के बाद से ही कपल को लव जिहाद जैसी टिप्पणियों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। शादी के बाद मिल रहीं आलोचनाओं पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए मोनालिसा के पति फरमान खान ने 'लव जिहाद' के आरोपों को खारिज किया। वहीं, मोनालिसा ने भी कहा वो सभी धर्मों का सम्मान करती हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की मुलाकात छह महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर हुई थी और बाद में उन्हें प्यार हो गया।
सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं का जवाब देते हुए मोनालिसा ने कहा, "मैंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है।" उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति फरमान खान पहले उनसे शादी नहीं करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ही उन्हें राजी किया।
उन्होंने कहा, "मेरे माता-पिता मेरी शादी मेरी बुआ के लड़के से करवाना चाहते थे, लेकिन मैं उनसे शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वो मेरे फुफेरे भाई लगे।"
मोनालिसा ने आगे कहा, "मैंने हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की है। और ये 'लव जिहाद' नहीं है। मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और सभी धर्मों को समान मानती हूं।"
मोनालिसा मूल रूप से इंदौर की रहने वाली हैं और फरमान महाराष्ट्र के निवासी हैं। मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने 11 मार्च को तिरुवनंतपुरम के अरुमनूर श्री नैनार देव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। कपल ने अपने परिवार के साथ बगावत करके केरल में सिविल मैरिज की। इस अंतर्जातीय विवाह से मोनालिसा के माता-पिता बिलकुल भी खुश नहीं थे। इसके चलते सुरक्षा को देखते हुए मोनालिसा ने केरल पुलिस से मदद की गुहार भी लगाई।
जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा पी. बिनु वर्गीस की फिल्म 'नागम्मा' से मलयाली एक्टर कैलाश के साथ मलयालम सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। इतना ही नहीं, वो सनोज मिश्रा की अपकमिंग फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बॉलीवुड में भी डेब्यू करने की तैयारी कर रही हैं। फिल्मों के अलावा, मोनालिसा अलग-अलग ब्रांड्स के जरिए इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से जुड़ती रहती हैं।
Updated on:
13 Mar 2026 12:26 pm
Published on:
12 Mar 2026 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
