13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhoot Bangla 2026 : अक्षय की ‘भूत बंगला’ राजस्थान के इन 2 महलों में हुई है शूट, असल में दिखते हैं ऐसे

Bhoot Bangla 2026 Real Location : एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla 2026) का टीजर आ चुका है। इसमें दिखने वाला भूतिया महल जयपुर का है। राजस्थान के दो महलों में भूत बंगला की शूटिंग अक्षय ने की है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Ravi Gupta

Mar 13, 2026

bhoot bangla akshay kumar, bhoot bangla 2026, bhoot bangla shoot in Jaipur, bhoot bangla shoot in Rajasthan, bhoot bangla Chomu Palace,

फिल्म भूत बंगला की तस्वीरें | Photo - Balaji Motion Pictures

Bhoot Bangla Akshay Kumar : एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' (Bhoot Bangla 2026) का टीजर आने के बाद हॉरर मूवी को लेकर चर्चा हो रही है। कॉमेडी और हॉरर के कॉकटेल वाली इस फिल्म पर फैंस की मिली जुली प्रतिक्रिया है। इसके टीजर जिन महलों को दिखाया गया है वो जयपुर, राजस्थान की असली हवेलियां (Bhoot Bangla 2026 Real Location) हैं। भूत बंगला फिल्म की असली हवेली के बारे में जानते हैं।

Chomu Palace In Bhoot Bangla 2026 | भूत बंगला फिल्म में जयपुर का चोमू पैलेस

भूत बंगला में दिखने वाला विशाल महल असल में चोमू पैलेस है। अक्षय कुमार जयपुर में अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की शूटिंग के लिए आए थे। भारत के शाही महलों की गवाही देने वाला चोमू पैलेस, 300 साल पुराना एक भव्य किलेबंद महलनुमा होटल है। बता दें, 'भूल भुलैया' भी इसी लोकेशन पर शूट हो चुकी है।

सिसोदिया रानी का बाग में भी शूटिंग

ना केवल चोमू पैलेस बल्कि अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग सिसोदिया रानी के बाग में भी की गई है। सिसोदिया रानी का बाग जयपुर-आगरा राजमार्ग पर है। यह सुंदर ऐतिहासिक उद्यान और महल है, जिसे 1728 में सवाई जयसिंह ने बनाया था।

गलताजी मंदिर में भी अक्षय की भूत बंगला की शूटिंग

जयपुर के पास अरावली पहाड़ियों में स्थित गलताजी मंदिर में भी भूत बंगला की शूटिंग की गई है। ये एक प्राचीन हिंदू तीर्थ स्थल है, जिसे 'मंकी टेंपल' भी कहा जाता है। बता दें, 18वीं सदी के गुलाबी बलुआ पत्थर से बना है। इसे दीवान कृपाराम ने तैयार करवाया था। यह स्थान गालव ऋषि की तपोभूमि माना जाता है।

भूत बंगला फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट

संबंधित खबरें

'भूल भुलैया' की तरह इसमें भी कॉमेडी का तड़का मिलने वाला है। इसमें एक नहीं कई कॉमेडी किंग आपको देखने को मिलेंगे। जैसे- अक्षय कुमार के अलावा परेश रावल, असरानी और राजपाल यादव। इनकी जोड़ी आपको हंसाने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। वामिका गब्बी, तब्बू भी इसमें हैं। वहीं, डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज हो रही है।