
अनुराग डोभाल की पत्नी रितिका ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी। (फोटो सोर्स: ritika_dobhal_)
Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है, हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान दिल्ली-देहरादून हाईवे पर कार दुर्घटना का शिकार हो गए थे। बता दें कि घटना से पहले उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो में अपने पेरेंट्स और बाकी फैमिली मेंबर्स पर मानसिक यातना और उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
एक्सीडेंट के बाद के बाद अनुराग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया। उनके मैनेजर रोहित पांडे समय-समय पर उनकी हेल्थ अपडेट उनके फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर कर उनकी सेहत के बारे में बड़ा अपडेट शेयर किया है। वहीं, अनुराग की पत्नी रितिका चौहान ने सोशल मीडिया पर कैसे इमोशनल पोस्ट शेयर की है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने का आग्रह भी किया है।
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिये फैंस को बताया है कि यूट्यूबर की हालत में अब सुधार हुआ है और उन्हें आईसीयू से निकला कर रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।
उन्होंने लिखा, 'अनुराग भाई आईसीयू से बाहर आ गए हैं। हम चौबीसों घंटे उनके साथ हैं, उनके जल्दी स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
इसी बीच, रितिका ने अपनी इंस्टाग्रम स्टोरी पर मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही अलग अलग कहानियों और अफवाहों पर बात की है। उन्होंने लिखा, 'सोशल मीडिया पर हम जो कुछ भी देखते हैं, वह सब सच नहीं होता। सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है जहां कोई पोस्ट करता है, दूसरे अपने रिएक्शन देते हैं, और वो टॉपिक एक-दो दिन तक चर्चा में रहता है - फिर लोग आगे बढ़ जाते हैं।'
उन्होंने आगे लिखा, 'असलियत में मायने यह रखता है कि आप सोशल मीडिया से दूर अपनी लाइफ कैसे जीते हैं। आपका व्यवहार, आपकी वैल्यूज और आप हर दिन लोगों के साथ कैसा बर्ताव करते हैं। अपने दिल को साफ रखें। अच्छे काम करें। लोगों को अपनी अच्छाई से पहचानें। आखिर में, आपके अच्छे कर्मों को अपना काम करने दें।'
एक दूसरी पोस्ट में, उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और विश्वास पर बात की। उन्होंने लिखा, 'मेरे लिए बाकी सब गौण है। पैसा, शोहरत, लाइफ सिक्योरिटी, सब मोह माया है। मेरे लिए वास्तव में मायने रखता है धर्म और कर्म।'
उन्होंने आगे कहा कि वह लोगों की सोच की परवाह किए बिना इसी रास्ते पर चलती रहेंगी। 'मुझे दुनिया से किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मुझे खुद पर, अपनी आत्मा पर और ब्रह्मांड पर विश्वास है। मैं बस इतना जानती हूं, अच्छा करो।'
रितिका ने एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी मां के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'घर पर सब कुछ संभालने से लेकर, मंदिर में हमारे लिए प्रार्थना करने और अब अस्पताल में मेरे साथ रहने तक, आपने हमेशा बिना किसी झिझक के मेरा और मेरे ससुराल का साथ दिया है।'
Updated on:
13 Mar 2026 01:37 pm
Published on:
13 Mar 2026 01:20 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
