
सिंगर का अचानक दुनिया से चले जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए है एक झटका (फोटो सोर्स: X)
Zubeen Garg death reason statement on wife: दुनिया को अपने सुरों से दीवाना बनाने वाले 'या अली, मदद आली' फेम जुबिन गर्ग हमेशा के लिए खामोश हो गए। बता दें, सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में एक दुखद स्कूबा डाइविंग हादसे में हुआ था। 52 साल की उम्र में इस सिंगर का अचानक दुनिया से चले जाना न सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए झटका था, बल्कि उनके लाखों फैंस के लिए भी सदमे जैसा था। उनके निधन के बाद ये मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है।
अब जुबीन की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने उनके जीवन और उनके उस सबसे बड़े डर के बारे में एक बेहद निजी खुलासा किया है, जिसका जिक्र जुबीन हमेशा करते थे और अब हाल ही में गरिमा, 'पंचायत आज तक' कार्यक्रम में बतौर मेहमान पहुंची थीं। जब उनसे पूछा गया कि जुबीन को किसी चीज से डर था या नहीं, तो गरिमा ने बताया, 'उन्हें किसी भी चीज से डर नहीं लगता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में वो कहते थे कि अगर मुझे किसी चीज से डर लगता है तो वो सिर्फ समय है। वो अपनी घड़ी दिखाते और कहते मुझे सिर्फ समय से डर लगता है, किसी और चीज से नहीं।'
इतना ही नहीं, गरिमा ने आगे बताया कि ये बातें सुनकर उन्हें लगता था कि शायद जुबीन को अंदर से कुछ संकेत मिलते थे या उनका कोई आध्यात्मिक कनेक्शन था। वे याद करती हैं कि जुबीन ने अपनी मां, बहन और सबसे अच्छे दोस्त को बहुत कम उम्र में खो दिया था। इस तरह उसने अपने जीवन में कई दुखद हादसे देखे थे, जो उनके लिए बहुत ही दुख से भरा था।
जुबीन गर्ग अपने करियर में कामयाब सिंगर के साथ-साथ एक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भी थे। बते दें, उन्होंने लगभग 40 भाषाओं में 38,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए थे और साल 1992 में उनका पहला एल्बम 'अनामिका' आया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। बॉलीवुड फिल्मों में भी वे अपनी आवाज दे चुके थे, जैसे कि 'गैंगस्टर' फिल्म के सुपरहिट गाने 'या अली' और 'कृष 3' के 'दिल तू ही बता'।
बता दें, जुबीन का निधन उस समय हुआ जब वे सिंगापुर में एक कल्चरल फेस्टिवल में हिस्सा लेने गए थे। अपनी परफॉर्मेंस से ठीक एक दिन पहले स्कूबा डाइविंग के दौरान ये हादसा हुआ। शुरू में इसे एक सामान्य हादसा माना गया, लेकिन बाद में असम पुलिस ने इस मामले में आपराधिक लापरवाही और हत्या का केस दर्ज कर दिया। अब तक 7 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिनमें फेस्टिवल आयोजक, जुबीन के मैनेजर, उनके बैंड के कुछ मेंबर्स और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। फिलहाल, गरिमा सैकिया गर्ग ने सरकार से इस मामले में जल्द से जल्द इंसाफ दिलाने और विशेष कोर्ट बनाने की मांग की है, ताकि जुबीन के निधन के पीछे के सच सामने आ सकें और न्याय हो सके।
Published on:
13 Mar 2026 11:19 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
