
Aditya Dhar Instagram Post (source: instagram)
Aditya Dhar Emotional Post: फिल्म 'धुरंधर' की ब्लॉकबस्टर कामयाबी से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड डायरेक्टर्स में से एक आदित्य धर ने कल अपना 43वां जन्मदिन मनाया। यह साल उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। आजकल सोशल मीडिया पर 'पीक डिटेलिंग बाय आदित्य धर' के मीम्स काफी वायरल हो रहे हैं और हर कोई उनके काम का कायल है। अपने जन्मदिन के खास मौके पर आदित्य ने काम से थोड़ा वक्त निकालकर फैंस के लिए एक बहुत ही प्यारा और इमोशनल नोट लिखा है। इसमें उन्होंने अपनी कामयाबी, संघर्ष और फैंस के अटूट प्यार का जिक्र किया है।
आदित्य धर ने बताया कि वह अपने जन्मदिन के दिन भी आराम नहीं कर रहे थे, बल्कि अपनी आने वाली बड़ी फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के काम में बिजी थे। उन्होंने कहा कि पिछला एक साल उनकी जिंदगी का सबसे यादगार साल रहा है। जब वह पीछे मुड़कर देखते हैं, तो उन्हें बहुत गर्व और खुशी महसूस होता है। आदित्य ने अपनी उस टीम का भी शुक्रिया अदा किया जो हर मुश्किल वक्त में उनके साथ ढाल बनकर खड़ी रही। उनका मानना है कि टीम के बिना इतनी बड़ी सफलता ना मुमकिन है।
आजकल इंटरनेट पर आदित्य धर की फिल्म मेकिंग स्टाइल को लेकर बहुत सारे मीम्स बन रहे हैं। फैंस उनकी फिल्मों में छोटी-छोटी बारीकियों की खूब तारीफ कर रहे हैं। इस पर आदित्य ने कहा, आप सबके मैसेज, ट्वीट और वो 'पीक डिटेलिंग' वाले मीम्स देखकर मेरा दिल भर आया है। काश मैं हर एक फैन को खुद जवाब दे पाता, लेकिन आप सबका प्यार मेरे लिए सबसे कीमती है। उन्होंने बताया कि वह इस सफलता को हल्के में नहीं ले रहे हैं और जानते हैं कि हर फिल्म में एक नई चुनौती का सामना करना पड़ता है।
आदित्य ने अपने नोट के आखिर में एक बहुत ही प्रेरणा देने वाली बात कही। उन्होंने लिखा, इस साल ने मुझे सिखाया है कि अपने सपनों पर से कभी भरोसा मत उठने देना, चाहे वो कितने ही बड़े क्यों न हों। बस ईमानदारी से मेहनत करो और अपना पूरा जोर लगा दो, पूरी दुनिया आपकी मदद करेगी। उन्होंने फैंस को समझाया कि हर छोटा कदम और हर संघर्ष हमें वहीं ले जाता है जहां हमें होना चाहिए। आज वह जहां हैं, वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है।
आदित्य धर ने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से जो शुरुआत की थी, उसे धुरंधर ने एक नए लेवल पर पहुंचा दिया है। उनका यह जन्मदिन वाला मैसेज दिखाता है कि बड़ा डायरेक्टर बनने के बाद भी वह कितना अपने फैंस का ख्याल रखते हैं। फिलहाल वह वापस अपने काम पर लौट गए हैं और जल्द ही 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ बड़े पर्दे पर धमाका करने को तैयार हैं।
उन्होंने नोट के अंत में लिखा अब वापस काम पर लौटने का वक्त है। मिलते हैं थिएटर में! आदित्य का यह अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग उन्हें सोशल मीडिया पर खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं।
Published on:
13 Mar 2026 12:40 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
