30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

दूसरे बच्चे के नाम पर परिणीति चोपड़ा ने की तौबा, राघव चड्ढा से बोलीं- टीवी बंद कर दो

Parineeti Chopra On Second Baby With Raghav Chadha: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने नए शो को होस्ट कर रही हैं। इसी दौरान एक प्रोमो में वो दूसरे बच्चे पर अपना रिएक्शन देते हुए नजर आईं।

Parineeti Chopra On Second Baby With Raghav Chadha

Parineeti Chopra On Second Baby With Raghav Chadha (सोर्स- एक्स)

Parineeti Chopra On Second Baby With Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में अपने एक नए शो को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। मां बनने के बाद अभिनेत्री ने काफी समय के बाद स्क्रीन पर वापसी की है और वो मां के अनुभल से जुड़े हुए एक शो को होस्ट करते हुए नजर आ रही हैं। हाल ही के एक एपिसोड में परिणीति चोपड़ा की मेहमान बनकर आईं गौहर खान और उनके पति जैद दरबार।

परिणीति के शो में आईं गौहर खान

परिणीति चोपड़ा की पहली फिल्म इश्कजादे में गौहर खान का एक आइटम नंबर काफी मशहूर हुआ था। तभी से ही दोनों एक दूसरे के साथ काफी अच्छे रिश्तें शेयर करती हैं। अब जब परिणीति चोपड़ा इंडस्ट्री में अब तक मां बनने का अनुभव ले चुकीं अभिनेत्रियों से रूबरू हो ही रही हैं तो इसमें भला गौहर खान कैसे पीछे रह जाती। गौहर परिणीति के शो में अपने पति जैद के साथ पहुंचीं। यहां उन्होंने मां बनने से जुड़े अनुभवों को शेयर किया।

परिणीति चोपड़ा ने दूसरे बच्चे पर की तौबा

शो का एक प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें परिणीति गौहर को अपने शो पर वेलकम करती हैं। यहां परिणीति कहती हैं कि गौहर तुमने 2 सालों में दो बच्चे कर लिए, इसके लिए तुम्हें ब्रेवरी अवॉर्ड से नवाजा जाना चाहिए। इसके बाद गौहर कहती हैं कि परिणीति तुम भी अपना दूसरा बच्चा जल्दी से कर लो तब तुम्हें भी पता चल जाएगा। इसके बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन अब वायरल हो रहा है।

परिणीति दूसरे बच्चे का नाम सुनते ही तौबा कर लेती हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स साफ बयां करते हैं कि वो ऐसा अभी तो बिल्कुल नहीं चाहतीं। इसके बाद परिणीति कहती हैं राघव प्लीज टीवी बंद कर दो।

बीजेपी में शामिल होने के बाद से सुर्खियों में राघव

दूसरी तरफ राघव चड्ढा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी से निकलकर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा को बड़ी जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। पिछले दिनों उन्हें पहले राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से बर्खास्त किए जाने से लेकर उनके आम आदमी पार्टी को छोड़ने तक, लगातार वो चर्चाओं में बने रहे।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें