30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

FWICE के बैन और ‘डॉन 3’ विवाद के बीच रणवीर सिंह ने लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी, बुडापेस्ट पहुंचे एक्टर

Ranveer Singh post: फिल्म 'डॉन 3' विवाद और FWICE द्वारा असहयोग निर्देश जारी होने के बाद रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर अपना पहला पोस्ट शेयर किया है। वह हाल ही में बुडापेस्ट पहुंचे हैं जहां उन्होंने फुटबॉल स्टार डेक्लन राइस के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए बॉलीवुड का दोस्ती वाला गाना भी लगाया है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

Ranveer Singh first post After fwice ban and Don 3 controversy actor photo with footballer declan rice

रणवीर सिंह डॉन 3 कॉन्ट्रोवर्सी

Ranveer Singh first post Don 3 controversy:अभिनेता रणवीर सिंह इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने फरहान अख्तर की डॉन 3 को आखिरी मूमेंट पर छोड़ा, जिसके बाद बवाल मच गया। फिल्म फेडरेशन यानी FWICE ने उन्हें बैन कर दिया। कई सितारे उनके सपोर्ट में आए तो कई ने कुछ बोलने से ही मना कर दिया। अब इसी बीच अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। 'डॉन 3' से बाहर होने की खबरों और मेकर्स को करीब ₹45 करोड़ का भारी वित्तीय नुकसान पहुंचाने के आरोपों के बाद रणवीर सिंह का यह पहली इंस्टाग्राम स्टोरी है, जिसने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचा दिया है। रणवीर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंचे हैं। जैसे ही एक्टर ने स्टोरी लगाई उनके फैंस कमेंट करने लगे।

रणवीर सिंह ने किया बैन के बाद पहली स्टोरी (Ranveer Singh first post After band and Don 3 controversy)

रणवीर ने डॉन 3 विवाद या FWICE को लेकर कोई पोस्ट या स्टोरी शेयर नहीं की, बल्कि उन्होंने एक लंबे अरसे बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक बड़े फुटबॉल मैच से पहले इंग्लैंड और आर्सेनल के स्टार मिडफील्डर डेक्लन राइस के साथ अपनी एक बेहद कूल तस्वीर शेयर की है। इस फोटो के बैकग्राउंड में उन्होंने कल्ट क्लासिक गाना 'तेरे जैसा यार कहां' लगाया हुआ है, जो इस मुश्किल वक्त में भी उनके पॉजिटिव अंदाज को बयां कर रहा है। बुडापेस्ट में रणवीर ने कुछ अपने फैंस के साथ भी सेल्फी क्लिक करवाईं।

FWICE ने जारी किया असहयोग का निर्देश (FWICE non cooperation directive Ranveer Singh)

रणवीर सिंह का यह स्टोरी और उनकी विदेश यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत में उनके खिलाफ फिल्म फेडरेशन ने एक सख्त कदम उठाया है। 'वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लॉइज' (FWICE) ने हाल ही में रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया है। खबरों के मुताबिक, रणवीर ने अंतिम समय पर एक बड़े प्रोजेक्ट से अपना नाम वापस ले लिया था, जिससे फिल्म के प्री-प्रोडक्शन चरण में मेकर्स को करीब ₹45 करोड़ का भारी वित्तीय नुकसान हुआ।

इस बड़े विवाद के बीच अब रणवीर सिंह की टीम ने अभिनेता की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर उनकी चुप्पी का कारण बताया है। उन्होंने कहा, "रणवीर सिंह फिल्म जगत और 'डॉन' फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों के प्रति अपने दिल में सर्वोच्च सम्मान रखते हैं। हालिया घटनाक्रमों के दौरान उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी है, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसे मुद्दो पर बातचीत और व्यक्तिगत संबंधों को हमेशा गरिमा, और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए। उनका पूरा ध्यान इस समय सिर्फ अपने काम पर है।

कोर्ट के आदेश पर चामुंडेश्वरी मंदिर पहुंचे रणवीर (Ranveer Singh Chamundeshwari temple visit Kantara mimicry)

इस विवाद के साथ ही रणवीर सिंह हाल ही में कर्नाटक के प्रसिद्ध चामुंडेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करते हुए भी नजर आए। दरअसल, यह दौरा कर्नाटक उच्च न्यायालय द्वारा 'कांतारा' फिल्म की मिमिक्री से जुड़े एक मामले में जारी किए गए निर्देशों के बाद हुआ है। पिछले साल नवंबर में गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (IFFI) के दौरान रणवीर ने फिल्म 'कांतारा' के उस संवेदनशील दृश्य की नकल की थी, जिसमें चामुंडी दैव ऋषभ शेट्टी के किरदार में प्रवेश करती हैं। इस पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद रणवीर ने कोर्ट में बिना शर्त माफीनामा पेश किया था। कोर्ट ने उन्हें चार हफ्ते के अंदर ही मंदिर जाकर प्रार्थना करने का आदेश दिया था। रणवीर ने अपनी सफाई में कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करना नहीं, बल्कि अभिनेता ऋषभ शेट्टी के शानदार अभिनय की सराहना करना था।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें