30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई, May 30, 2026

Don 3 Controversy: रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सलमान खान क्यों बन रहे पीसमेकर? जानें बड़ी वजह

Salman Khan In Don 3 Controversy: फिल्म 'डॉन 3' को लेकर चल रहा विवाद अब भयंकर मोड़ पर आ चुका है। फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के इस विवाद में सलमान भी आ गए हैं और मतभेदों को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Salman Khan In Don 3 Controversy

Salman Khan In Don 3 Controversy (सोर्स- एक्स)

Salman Khan In Don 3 Controversy: फिल्म 'डॉन 3' इन दिनों काफी विवादों में हैं। फिल्म से रणवीर सिंह के आखिरी मोमेंट पर आउट होने के बाद से एक्टर के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। अभिनेता इन दिनों इसी विवाद के चलते सुर्खियों में हैं। उधर डॉन 3 के प्रोड्यूसर्स फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी भी लगातार चर्चाओं का हिस्सा बने हुए हैं।

दोनों के विवाद में हाल ही में बड़ा अपडेट आया कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस विवाद में कूद पड़े हैं और दोनों के बीच पीसमेकर की भूमिका निभा रहे हैं। चलिए जानते हैं आखिर वो कौन सी वजह है जिसकी वजह से सलमान रणवीर और फरहान का विवाद जल्द से जल्द सुलझाना चाहते हैं।

'डॉन 3' लगातार सुर्खियों में

बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म 'डॉन 3' पिछले कई महीनों से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की कास्टिंग से लेकर इसके निर्माण तक हर अपडेट चर्चा का विषय बन रहा है। लेकिन अब फिल्म एक नए कारण से खबरों में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता सलमान खान ने निर्देशक-निर्माता फरहान अख्तर और अभिनेता रणवीर सिंह के बीच चल रहे कथित मतभेदों को सुलझाने की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले ली है।

सलमान फरहान की फैमिली के करीब

सलमान खान का प्रोफेशनल रिश्ता ही नहीं, फरहान अख्तर के परिवार के साथ पर्सनल रिश्ते भी काफी अच्छे हैं। सलमान खान के पिता सलीम खान और जावेद अख्तर बरसों से एक दूसरे के साथ काम कर करते आए। हालांकि बीच में दोनों के रिश्तों में खटास भी आ गई लेकिन वक्त ने फिर से दोनों परिवारों के बीच सबकुछ ठीक कर दिया। सलमान और फरहान भी इसी वजह से एक दूसरे के काफी करीब बताए जाते हैं।

रणवीर सिंह को भी काफी पसंद करते हैं सलमान

दूसरी तरफ अगर रणवीर सिंह की बात करें तो वो भी सलमान खान के करीबी बताए जाते हैं। सलमान उन्हें पर्सनली काफी पसंद करते हैं और यही वजह है कि वो चाहते हैं कि रणवीर जल्द से जल्द इस विवाद से बाहर आए। सूत्रों की मानें को सलमान चाहते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री के बीच होने वाले मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके। बस यही कारण है कि सलमान लगातार फरहान और रणवीर के साथ बातचीत कर रहे हैं।

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

हालांकि अब तक इस पूरे मामले पर ना तो फरहान अख्तर और रणवीर सिंह की ओर से कोई बयान देखने को मिला है और ना ही भाईजान ने अब तक कुछ भी कहा है। अब देखना ये होगा कि आखिरकार दोनों के बीच का ये विवाद कब तक सुलझ पाता है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें