
CTET Admit Card 2026(Image-Freepik)
CTET Admit Card 2026 Download: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET फरवरी 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार परीक्षा के आयोजन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण परीक्षा को एक दिन की बजाय दो दिनों में कराने का फैसला लिया गया है। अब CTET परीक्षा 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।
CTET परीक्षा ऑफलाइन यानी OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। दोनों दिन परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट में पेपर-II लिया जाएगा, जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए होगा। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट में पेपर-I आयोजित किया जाएगा, जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले उम्मीदवारों के लिए है। यह परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
इसके बाद होमपेज पर दिए गए CTET फरवरी 2026 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
फिर कैप्चा कोड भरकर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
डाउनलोड के ऑप्शन से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
CBSE ने परीक्षा को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुबह की शिफ्ट के लिए उम्मीदवारों को 7:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा। वहीं दूसरी शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग समय 12:30 बजे तय किया गया है। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस ले जाना जरूरी होगा। इसके अलावा OMR शीट भरने के लिए नीला या काला बॉल पेन भी साथ रखना होगा।
Published on:
05 Feb 2026 05:41 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
